बिना मिट्टी के भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें कैसे

पौधों को उगाकर हम सभी अपने घर और गार्डन को महकाते हैं। लेकिन हम आज आपको पौधों को उगाने का एक बहुत अलग तरीका बताने वाले हैं। दरअसल आमतौर पर पौधों को उगाने के लिए हम सभी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। पर ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार मिट्टी में ही पौधे लगाए जाएं।
आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप आसानी से बिना मिट्टी के पौधे उगा सकते हैं।
पानी में उगाएं मनी प्लांट
मिट्टी की बजाए आप पानी में भी पौधे लगा सकते हैं। जैसे मान लें कि आपको मनी प्लांट लगाना है। तो आप उसे लगाने के लिए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस पानी की बोतल में पानी लेना है। अब मनी प्लांट को बोतल में डाल दें और बोतल से बाहर आ रहे हिस्से को किसी रस्सी या दीवार की मदद से लटका दें। आपका पौधा बिना मिट्टी के आसानी से लग जाएगा। किसी चीज के सहारे पर मनी प्लांट टांगने से उसकी ग्रोथ अच्छी होती है।
इसे भी पढ़ेंः इन कारणों से नहीं होती है पौधे की ग्रोथ, अपनाएं ये टिप्स
ऐसे उगाएं लक्की बैंबू का पौधा
आप घर के लिए बहुत शुभ माने जाने वाला लक्की बैंबू का पौधा भी आप घर पर बिना मिट्टी के उगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक बाउल लेना है। अब बाउल में पानी डालें और उसमें पौधा लगाएं। आपका पौधा बिना मिट्टी के आसानी से उग जाएगा।
जानें हाइड्रोपोनिक खेती क्या है
हाइड्रोपोनिक खेती ऐसा ही एक तरीका है जिसमें बिना मिट्टी के खेती की जाती है। इस खेती को करने के लिए हमें पूरा सेटअप लगाना होता है जिसमें पौधे उगते हैं। अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि पौधों को मिट्टी में नहीं उगाया जाता तो उन्हें पोषक तत्व कैसे मिलते हैं? इस सवाल का जवाब है पानी के माध्यम से दिए जाने वाले पोषक तत्व।
इसे भी पढ़ेंः बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
तो ये थे कुछ तरीके जिनकी मदद से आप पौधों को बिना पानी के भी उगा सकते हैं। अगर आप इसके अलावा पौधों को उगाने से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।