पौधे में पत्ते तो हैं, पर नहीं दिख रही 1 भी मिर्च? जड़ के पास चुपके से डाल दें यह खाद.. बालकनी में लहराएगी ताजी हरी मिर्च

आपकी बालकनी में लगे मिर्च के पौधे पर हरे-भरे पत्ते तो खूब हैं, पर एक भी मिर्च नहीं दिख रही है, तो यह कई करणों से हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि पौधा स्वस्थ दिखता है, लेकिन उस पर फल नहीं आते हैं, जिससे सारी मेहनत बेकार लगती है। अक्सर ऐसा पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। दरअसल, बाजार में मिलने वाली रासायनिक खादों से पौधों को नुकसान हो सकती है। ऐसे में, घर पर ही खाद तैयार करके जड़ों के पास डाल सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं और चाहती हैं कि आपकी बालकनी में ताजा और ढेर सारी हरी मिर्च निकले, तो चिंता न करें। हम आपके लिए एक अचूक और प्राकृतिक घरेलू खाद के बारे में बताने वाले हैं। यह एक ऐसा जादुई घोल है, जिसे आपको अपने मिर्च के पौधे की जड़ के पास सबसे छिपाकर डालना होगा। यह नुस्खा आपके पौधे को आंतरिक रूप से पोषण देगा और उसे मिर्चों से भर देगा। तो आइए जानते हैं, कौन सी है यह जादुई खाद और इसे कैसे तैयार व इस्तेमाल करना है।
मिर्च के पौधे पर फल लाने के लिए चमत्कारी खाद
आपके मिर्च के पौधे को फलों से लदने के लिए जिस खास खाद का इस्तेमाल करना है, वह है- केले के छिलकों से बना प्राकृतिक तरल उर्वरक। यह एक ऐसा कचरा है, जिसे हम आमतौर पर फेंक देते हैं, लेकिन यह पौधों के लिए पोषक तत्वों का खजाना है, खासकर मिर्च जैसे फलदार पौधों के लिए। यह जड़ों के स्वस्थ विकास और फूल व फल बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। इनमें मैग्नीशियम, सल्फर, और कुछ ट्रेस तत्व भी होते हैं जो पौधे के समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। हालांकि, केले के छिलकों को खाद की तरह इस्तेमाल करने से पहले इसके बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- हरी मिर्च का पौधा लगाते समय इस तरह तैयार करें मिट्टी
केले के छिलके से कैसे बनाएं लिक्विड खाद?
- ताजे या हल्के सूखे हुए 2-3 केले के छिलके लें।
- केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इन टुकड़ों को एक ढक्कन वाला कंटेनर या बोतल में इसे डाल लें।
- उसमें 1 लीटर पानी डालें।
- कंटेनर को ढक दें और इसे कम से कम 24 घंटे से लेकर 3-5 दिनों के लिए किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर रखा रहने दें। जितने ज्यादा दिन रखेंगे, पोषक तत्व उतने ही बेहतर तरीके से पानी में घुलेंगे।
- निर्धारित समय के बाद, घोल को छान लें और छिलकों को हटा दें। अब आपकी जादुई तरल खाद तैयार है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है केले के छिलके को पीसने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
मिर्च के पौधे में खाद कैसे डालें?
- सबसे पहले, अपने मिर्च के पौधे की जड़ के आसपास की ऊपरी मिट्टी को हल्के से ढीला कर लें, ताकि खाद आसानी से मिट्टी में चला जाए।
- अब, तैयार किए गए केले के छिलके के घोल को पौधे की जड़ के ठीक पास, मिट्टी में धीरे-धीरे डालें।
- एक सामान्य आकार के मिर्च के पौधे के लिए, आप लगभग एक कप घोल का उपयोग कर सकती हैं।
- इस घोल को सीधे पत्तियों या फूलों के पास नहीं, बल्कि सिर्फ जड़ क्षेत्र में ही डालें।
- इसे सुबह या शाम के समय डालें, जब तेज धूप न हो।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है भारत में कैसे आई थी हरी मिर्च?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
- मिर्च के पौधे में कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं?
- पानी का एक तेज छिड़काव मिर्च के पौधों से एफिड्स को सुरक्षित रूप से हटा सकता है। हालांकि, उन्हें पूरी तरह से हटाने के लिए आप नीम के जूस को पानी में मिलाकर पौधे पर स्प्रे कर सकती हैं।
- मिर्च के पौधों को चींटियों से कैसे बचाएं?
- लहसुन और मिर्च का तीखा गंध चींटियों को दूर भगाता है। लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबालें और ठंडा होने पर इस घोल को पौधों पर स्प्रे करें। इसी तरह, लाल मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर छिड़काव करने से भी चींटियां भाग जाती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।