घर में पहली बार लगा रही हैं Daisy का पौधा? बिगिनर्स के लिए ये है आसान गार्डनिंग गाइड, खिलेंगे ढेर सारे फूल

Daisy Flower Plantation Tips: आज के समय में हर कोई अपने घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ढेर सारे पेड़-पौधे लगाता है। इससे आपको कई फायदे भी मिलते हैं। पहला तो ये कि आपको घर में ही ताजे फल-फूल और सब्जियां मिल जाती हैं औ दूसरा घर की शोभा भी बढ़ जाती है। वहीं, कुछ लोगों के घर में गार्डन होता है तो कुछ लोग अपनी छत और बालकनी को ही गार्डन बना लेते हैं। अगर आप बिगिनर्स हैं और ऐसे फूल लगाना चाहती हैं जो ज्यादा देखभाल न मांगे, ताे डेजी का पौधा एक बढ़िया ऑप्शन है।
सफेद रंग के ये छोटे-छोटे फूल घर का माहौल एकदम पॉजिटिव बना देते हैं। अच्छी बात तो ये है कि डेजी के पौधे लो मेंटेनेंस होते हैं, इसलिए गार्डनिंग की शुरुआत कर रही महिलाओं के लिए ये काफी आसान हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर में डेजी का पौधा लगा सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1769673527462.jpg)
डेजी के बीज कैसे चुनें? (Daisy Flower Plantation)
डेजी का पौधा लगाने के लिए आप शास्ता डेजी या अफ्रीकन डेजी के बीज ले सकती हैं। ये बीज नर्सरी या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। बीज को बोने से पहले एक रात पहले ही उन्हें पानी में भिगोना अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें- Jasminum Auriculatum: घर आंगन को खुशबू से महका देगा ये फूल, जानें लगाने का सही तरीका
गमला और मिट्टी कैसी हो? (Gardening Tips)
डेजी के बीज को बोने के लिए मिट्टी का सही चयन करना जरूरी है। ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें पानी टिके नहीं। गमले के नीचे भी छेद जरूर करें। गमला करीब 6 से 8 इंच गहरा होना चाहिए। आप मिट्टी का या टेराकोटा पॉट ले सकती हैं।
मिट्टी का मिक्स कैसे तैयार करें? (Daisy Flower Plantation Tips In Hindi)
- 50 प्रतिशत नॉर्मल बागवानी वाली मिट्टी
- 30 प्रतिशत अच्छी सड़ी हुई खाद
- 20 प्रतिशत बालू या रेत
- ये मिट्टी हल्की होती है और इसमें से पानी आसानी से निकल जाते हैं।
बीज बोने का सही तरीका क्या है? (Daisy Flower Plantation For Beginners)
बीजों को ज्यादा गहराई में कभी ना डालें। करीब एक चौथाई इंच नीचे बीज डालना सही रहता है। दो बीजों के बीच थोड़ी दूरी रखें। बीज डालने के बाद हल्का पानी जरूर दें।
सही मौसम और तापमान का भी रखें ध्यान (Daisy Flower Easy Gardening)
डेजी का पौधा 15 से 25 डिग्री टेंपरेचर में अच्छे से बढ़ता है। इसे अक्टूबर से फरवरी के बीच लगाना सबसे सही माना जाता है। तो अगर आप भी डेजी का पौधा लगाने की सोच रही हैं तो अभी लगा सकती हैं।
कितने दिन में उगता है पौधा? (Daisy Flower Growing Tips)
अगर सब कुछ सही रहा, तो 10 से 15 दिन में मिट्टी से छोटे-छोटे पौधे निकलने शुरू हो जाते हैं। आपको बता दें कि डेजी को रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं होती है। मिट्टी हल्की गीली रहे, बस इतना ही काफी है। शुरुआत में पौधे को हल्की धूप में रखना सही रहेगा। जब पौधा थोड़ा मजबूत हो जाए, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां कम से कम 6 घंटे की धूप आती हो।
-1769673538145.jpg)
खाद और छंटाई भी जरूरी (Daisy Flower Easy Plantation)
महीने में एक बार कम मात्रा में घुली हुई खाद जरूर दें। जो फूल मुरझा जाएं, उन्हें तोड़ते रहें। इससे नए फूल जल्दी आते हैं। अगर पत्तियों पर छोटे कीड़े दिखें, तो नीम का पानी या नीम स्प्रे भी छिड़क सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera की ग्रोथ रुक गई है? ये रहे 5 सुपर-फास्ट तरीके, जंगल जैसा घना होगा आपका पौधा
तो अगर आप भी कम देखभाल वाले फूल देख रही हैं तो डेजी का पौधा आपके लिए सबसे सही रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।