Gardening Tips: प्लास्टिक के डिब्बे में इस तरह लगाएं धनिया का पौधा, पूरे साल रहेगा हरा-भरा

बहुत से लोगों को घर में ही गार्डनिंग का बहुत शौक होता है। वह छत पर या बालकनी में पौधे लगाना पसंद करते हैं। कुछ लोग फूलों, फलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती भी छोटे से गमलों में करने लग जाते हैं।
लेकिन आखिर छोटे से गमले में कैसे खेती की जा सकती हैं। कम स्पेस होने की वजह से सब्जियां भी काफी कम मात्रा में ही उगती है।
जैसे लोग घर में करी पत्ता, धनिया, पालक और मेथी उगाना पसंद करते हैं। इनमें धनिया एक ऐसी चीज है जिसका प्रयोग हर सब्जी में किया जाता है। आज का समय ऐसा आ गया है कि मार्केट में सब्जी वाले दुकानदार धनिया भी फ्री में नहीं देते।
टब या प्लास्टिक के डिब्बे में उगाए धनिया
अगर आप चाहते हैं कि घर में आप धनिया काफी मात्रा में उगा पाएं, तो इसके लिए आपको बड़ा गमला चाहिए, लेकिन मार्केट से बड़ा गमला लाना आपको महंगा पड़ सकता है। (पानी की बोतल में उगाए धनिया)
इसलिए आप प्लास्टिक के डिब्बे या फिर प्लास्टिक के टब में में धनिया का पौधा उगाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको धनिया उगाने के कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं कि एक बार आपने धनिया घर में लगाया, तो पूरे साल यह आपको फायदा पहुंचाएंगा।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
कैसे उगाएं प्लास्टिक के डिब्बे में धनिया?
इसके लिए सबसे पहले आपको धनिया के बीज को एक बर्तन में रात भर के लिए भीका कर रखना है।
- इसके बाद एक प्लास्टिक की बोतल को ऊपर वाले हिस्से को कैंची की मदद से काट कर अलग कर दें।
- सुबह तक धनिया पानी में भीग जाएगा और उसमें फफूंद भी लग जायेगी।
- फिर सुबह प्लास्टिक के डिब्बे को बीच में से काट दें। इसके अंदर मिट्टी भरें।
- फिर धनिये के बीज को डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें- पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स
- दरअसल, धनिये के बीज डालने के बाद इसमें विकास के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इसलिए आपको इसके लिए बड़े स्पेस की तैयारी रखनी चाहिए।
- फिर इसमें थोड़ा पानी डालें, हर दिन आपको क्षमता के हिसाब से इसमें पानी डालना है
- ऐसा करने से लगभग 10 से 15 दिनों में आपको धनिया उगी हुई दिखना शुरु हो जाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।