Wed Oct 7, 2026 | Updated 09:54 PM IST

हरे धनिये की डंठल से ही निकलेंगी ढेरों पत्तियां, बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत...आसान है उगाने का तरीका

What is the trick to growing coriander: अगर आपको गार्डनिंग पसंद हैं, तो आप घर पर ही केवल डंठल की मदद से धनिया उगा सकती हैं। घर पर इस ट्रिक से धनिया उगाना काफी आसान है। आइए जानें, डंठल से धनिया के ढेर सारे पत्ते कैसे उगाएं? 
Updated:- 2025-06-06, 14:02 IST
What is the trick to growing coriander

Can you grow coriander from stalks: खाने में हरा धनिया डल जाए, तो स्वाद और फ्लेवर दोनों बढ़ जाते हैं। धनिया जितना ताजा होता है, उतना ही अच्छा लगता है। अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं, तो धनिया से पत्ते आप बहुत ही आसानी से अपने गार्डन में ही लगा सकते हैं। जिन लोगों को बागबानी का शौक होता है, वो घर पर ही रोजाना की इस्तेमाल होने वाली सब्जियां उगाने पसंद करते हैं। धनिया भी उन्हीं सब्जियों में से एक है, जिसका इस्तेमाल लगभग रोज होता है। इसे गमले में उगाना भी काफी आसान है। 

अगर आप आसानी से धनिया घर पर ही उगाना चाहती हैं, तो आप इसे डंठल की मदद से भी ग्रो कर सकती हैं। एक बार इस तरीके से धनिया उगाने के बाद आपको बाजार से बार-बार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानें, डंठल की मदद से धनिया कैसे उगाएं? 

यह भी देखें- बिना मिट्टी के भी उगा सकते हैं धनिया, जानें कैसे

डंठल से धनिया कैसे उगता है?

How does coriander grow from a stalk

डंठल की मदद से धनिया का पौधा लगाने के लिए आपको बाजार से धनिया लाना है। धनिया के पत्तों को तोड़कर अलग कर लें और इसके डंठल को अलग रख लें। धनिया के डंठल को एक ग्लास या जार में पानी भरकर उसमें डुबो लें। ध्यान रहे, डंठल का निचला हिस्सा पानी में भिगा हुआ, होना चाहिए। इस ग्लास या जार को आपको ऐसी जगह पर रखना है, जहां धूप अच्छी आती हो। इसे आप किचन की खिड़की के पास भी रख सकते हैं। इस तरह से डंठल में कुछ ही दिनों में नई पत्तियां उगने लगेंगी। 

धनिया उगाते हुए इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आप डंठल की मदद से पानी में ही धनिया उगा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। इस तरह से पौधे उगाने पर उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। 
  • पानी में धनिया उगा रहे हैं, तो ग्लास का पानी रोज बदलें।
  • पौधे को अच्छी धूप वाली जगह पर ही रखें। इसे धूप से ही पोषण मिलेगा। 
  • जब पौधे में पत्तियां आने लगें, तब इसकी पत्तियों को काटकर इस्तेमाल करते रहें। इससे एक ही डंठल से हर बार आपको नई पत्तियां मिलेंगी। 

धनिया के डंठल से मिट्टी में पौधा कैसे लगाएं?

How to plant coriander stalk in soil

आप धनिया के डंठल से मिट्टी में भी पौधा लगा सकते हैं। इसके लिए डंठल के जड़ वाले हिस्से को मिट्टी में दबा दें। मिट्टी में नमी बनाए रखें। इससे कुछ ही दिनों में मिट्टी में भी धनिया के ढेरों पत्ते निकलने लगेंगे। 

यह भी देखें- Gardening Tips: मार्च-अप्रैल के महीने में इन 5 टिप्‍स की मदद से गमले में ही ढेर सारी उगाएं धनिया

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।