How To Grow Coriander At Home: सब्जी में थोड़ा सा हरा धनिया डल जाए, तो स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। ताजा और पौष्टिक हरा धनिया स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। हरा धनिया आप अपने घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में धनिया गमलों में या किचन गार्डन में उगाना काफी आसान होता है। इसे आप बिना गमले के भी कई तरीकों से उगा सकते हैं। ग्रो बैग की मदद से आप कम ही जगह पर ढेर सारा धनिया खरीद सकते हैं।
अगर आप अपने घर पर ही ढेर सारा हरा धनिया उगाना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से इन्हें उगा सकते हैं। आपके पास अगर गमले नहीं है, तो आप ग्रो बैग्स में ही इन्हें लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रो बैग में धनिया लगाने की सही विधि पता होनी चाहिए। आइए जानें, ग्रो बैग में धनिया कैसे उगाते हैं?
यह भी देखें- 1 नहीं बल्कि 3 तरीकों से उगाया जा सकता है फ्रेश हरा धनिया, जानिए कैसे
ग्रो बैग में धनिया उगाने के लिए सबसे पहले उसमें मिट्टी तैयार करना जरूरी है। इसके लिए ग्रो बैग या फिर किसी साफ पुरानी बोरी में कोकोपीट भर लें। इसे आधे से कम हिस्से में ही भरें। इसके बाद कोकोपीट पर वर्मी कंपोस्ट की एक मोटी परत बिछाएं। इस पर ऊपर से फिर एक बार कोकोपीट डाल लें। इससे आपकी 3 लेयर वाली उपजाऊ मिट्टी तैयार हो जाएगी। कोकोपीट में सामान्य मिट्टी के मुकाबले पौधों की ग्रोथ ज्यादा बेहतर होती है।
यह विडियो भी देखें
मिट्टी और ग्रो बैग को तैयार करने के बाद धनिया के अच्छी क्वालिटी के बीजों को बीच के क्रश कर लें। ध्यान रहे इन्हें ज्यादा क्रश नहीं करना है। इसके बाद, बीजों को मिट्टी पर समान दूरी पर छिड़क लें। ऊपर से इस पर कोकोपीट की एक पतली लेयर लगा दें। अब बीजों पर पानी का छिड़काव करें। इसे लगाने के
करीब 11 दिनों के बाद आपको पौधे नजर आने लगेंगे। धनिया के पत्ते जैसे ही उगना शुरू हों, उन पर नीम ऑयल का छिड़काव करें। इससे पौधे पर कीड़े नहीं लगेंगे और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होगी।
ध्यान रहे धनिया के पौधे में बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल ना करें।
पौधे को सही धूप वाली जगह पर रखें। धूप से इनकी ग्रोथ बेहतर होती है।
यह भी देखें- बिना मिट्टी के भी उगा सकते हैं धनिया, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।