घर पर आप भी आसानी से उगा सकती हैं गोभी, जानिए कैसे

अगर आपको बागवानी अच्छी लगती हैं तो आप घर पर भी कई फल और सब्जियों को आसानी से उगा सकती हैं। ये हम सभी जानते हैं कि मौसमी सब्जियां सेहत के लिए बेहद ही ज़रूरी होती हैं। अमूमन बाज़ार में कई बार फ्रेश सब्जियां नहीं मिलती हैं, खासकर बड़े शहरों में। ऐसे में अगर आप भी फल और मौसमी सब्जियां लगाना करना पसंद करती हैं तो आप आसानी से पौष्टिक गोभी उगा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गोभी को गार्डन में उगाने के लिए मदद ले सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
सामग्री की ज़रूरत
गार्डन में गोभी को उगाने के लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत पड़ सकती हैं।
- बीज
- जैविक खाद
- पानी
- होममेड कीटनाशक स्प्रे
बीज कैसा होना चाहिए?

ये हम सभी जानते हैं कि किसी भी फसल की पैदावार तभी अच्छी होती है जब उसका बीज उत्तम हो। अगर बीज सही नहीं हो तो आप कितना भी मेहनत कर लीजिए फसल कभी भी अच्छी नहीं होगी। इसलिए, गार्डन में गोभी उगाने के लिए आप किसी अन्य जगह ना जाकर आप किसी बीज भंडार में पहुंचे और वहां से अच्छा बीज खरीद सकती हैं। बीज भंडार में एक नहीं बल्कि कई किस्म में बीज मौजूद रहते हैं जहां आप अच्छे से बीज का चुनाव कर सकती हैं। आपको बता दें कि गोभी के बीज छोटे-छोटे पौधों के रूप में होते हैं ।
इसे भी पढ़ें: ये 5 सब्जियां घर पर ही उगा सकती हैं आप 30 दिनों में
मिट्टी तैयार करें
मार्केट से गोभी का बीज खरीदने के बाद सबसे पहले मिट्टी को तैयार करें। इसके लिए जिस स्थान पर गोभी को लगाना है उस जगह की मिट्टी को एक से दो बार अच्छे से खोदकर एक दिन के लिए छोड़ दीजिए। अगले दिन मिट्टी को अच्छे से बराबर कर लीजिए। अब इस मिट्टी में एक से दो मग जैविक खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। (घर पर आप भी उगाएं पालक) मिट्टी में खाद मिक्स करने के बाद बीज को लगभग 1 इंच गहरा मिट्टी में लगा दीजिए और एक मग पानी डाल दीजिए।
खाद कैसा होना चाहिए?

किसी भी पौधे के विकास के लिए खाद बेहद ही मायने रखता है। अगर सही खाद पौधे को नहीं मिले तो पौधा मर सकता है। ऐसे में गोभी के लिए आप हमेशा जैविक खाद का ही चुनाव करें। जैविक खाद में आप गाय, भैंस आदि का गोबर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप कम्पोस्ट खाद को भी पौधे में डाल सकती हैं। रासायनिक खाद कभी भी गोभी के पौधे को ख़राब कर सकते हैं। आपको बता दें कि फूल गोभी और बंद गोभी दोनों ही आसानी से उगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब
सिंचाई और स्प्रे का छिड़काव

बीज लगाने के 2 सप्ताह बाद बीज के साइड-साइड से मिट्टी चढ़ा दीजिए। इससे सिंचाई के दौरान पौधे को अधिक नुकसान नहीं पहुंचता है। पौधे पर मिट्टी चढ़ाने के बाद नल से गार्डन में पानी डाल दीजिए। पानी डालने के बाद कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। लगभग 3 सप्ताह बाद नीम, दालचीनी आदि चीजों से तैयार होममेड कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव पौधे पर अच्छे से कर दीजिए। इससे गोभी में कीड़े नहीं लगते हैं। लगभग 4 हफ्ते बाद आप देखेंगे कि फसल तैयार है काटने के लिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।