Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

टाइल्स पर लगे जिद्दी दागों से छुटकारा दिलाएगा टमाटर का ये हैक, शीशे सा चमकेगा फर्श

टाइल्स पर अक्सर खाने से लेकर सिलेंडर रखने के निशान बन जाते हैं। ये जिद्दी दाग-धब्बे बार-बार पोंछा लगाने के बाद भी नहीं साफ होते। ऐसे में आप टमाटर के इस हैक को अपना सकती हैं।   
Updated:- 2024-08-23, 19:43 IST
image

आजकल सभी यह चाहते हैं कि उनका घर एकदम साफ-सुथरा रहें। इसके लिए लोग अपने घर को साफ करने के लिए हर एक छोटी-बड़ी कोशिश करते हैं। हालांकि घर पुराना होने पर किचन से लेकर बाथरूम तक की फ्लोर पर तमाम प्रकार के दाग-धब्बे लग जाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें आसानी से साफ कर पाना मुश्किल होता है। अगर फर्श सफेद हो तो दाग-धब्बे को आसानी से समझ पाना आसान होता है लेकिन अगर फर्श गंदी हो तो वहां पर लगे दाग दिखाई नहीं देते हैं। इस लेख में आज हम आपको दाग साफ करने का एक घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से इन्हें कुछ ही मिनट में साफ कर सकती हैं।

फर्श पर मौजूद पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

How to clean Tiles with Tomato

इसे भी पढ़ें-गंदे से गंदे टाइल्स भी हो जाएंगे साफ, जानें आसान लेकिन असरदार हैक

फर्श को साफ करने के लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के डिटर्जेंट का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद टाइल्स पर लगे सीमेंट, पेंट और सिलेंडर के जंग के दाग साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। साथ ही कई फर्श पीला पड़ जाता है, जो देखने में काफी गंदा लगता है। ऐसे में आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड सॉल्यूशन का एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। अब इसमें दो चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड सॉल्यूशन डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को अब फर्श पर डालकर ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। बाद में कपड़े से पोंछे। ऐसा करने से फर्श का पीलापन हट जाएगा।

टमाटर की मदद से साफ करें टाइल्स पर लगे दाग

Tomato Hacks

टाइल्स पर मौजूद दाग को साफ करने के लिए आप किचन में मौजूद टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। जी हां टमाटर का, इसके लिए सबसे टमाटर को धुल लें। अब टमाटर को काटकर आधे हिस्से पर नमक या सेंधा नमक लगाकर फर्श पर रगड़ें। आप चाहे तो टाइल्स पर पहले नमक डाल दें। अब इसे अच्छे से रगड़ते हुए साफ करें। ऐसा करने दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इसके बाद साफ पानी और कपड़े की मदद से पोछा लगाएं। इस हैक्स से आप दाग-धब्बे को साफ कर सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें-चाय से लेकर इंक तक टाइल्स से किसी भी प्रकार के दाग को हटाने के लिए बस फॉलो करें ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।