लकड़ी पर लगी दीमक से हैं परेशान, इन चीजों के उपयोग से पाएं छुटकारा

घर की अच्छे से सफाई करने के बावजूद भी कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं। मानसून के मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बारिश के कारण घर में तरह-तरह की कीड़े हो जाते हैं। घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करते हैं फर्नीचर। इनकी अगर सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो यह खराब हो जाते हैं।
लकड़ी के सामान पर दीमक लग जाती है। यह फर्नीचर को पूरी तरह से खराब कर देती है। इसलिए समय रहते ही इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहिए। दीमक को हटाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दीमक हटाने से लेकर इससे बचाव के तरीके बताएंगे।
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल
नीम का तेल आएगा काम
इसे भी पढ़ें: दीमक से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं ये हैक्स और टिप्स
पेट्रोल
लकड़ी पर लगे दीमक को हटाने के लिए पेट्रोल का भी उपयोग किया जा सकता है। जहां दीमक लगी है, उस जगह पर पेट्रोल डाल दें। दीमक पर पेट्रोल डालने से यह तुरंत मर जाएंगे। फर्नीचर दोबारा से नया जैसा दिखने लगेगा। इस बात का ध्यान रखें कि पेट्रोल बच्चों की पहुंच से दूर हो।
इसे भी पढ़ें: घर से आ रही दीमक की बदबू से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
मिट्टी का तेल
आज भी कुछ घरों में कीड़े भगाने के लिए मिट्टी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि नाली जैसी चीजों को साफ करने के लिए भी मिट्टी का तेल काम आता है। अगर आपके घर में दीमक हो गई है, तो इन पर मिट्टी का तेल छिड़कें। कुछ देर में सारी दीमक हट जाएगी। मिट्टी का तेल इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतें। (लकड़ी से फंग्स कैसे हटाएं)
फर्नीचर पर दीमक लगने से कैसे बचाएं
- फर्नीचर पर दीमक न लगे, इसके लिए आपको लकड़ी के सामान को नमी से बचाना चाहिए। फर्नीचर को ऐसी जगह न रखें, जहां आसपास पानी न हो।
- वुड पॉलिश का इस्तेमाल करें। इससे सामान नया दिखता है। साथ ही, दीमक भी नहीं लगती है। आप वुड पॉलिश का इस्तेमाल खुद भी कर सकती हैं या किसी प्रोफेशनल को बुलवा सकती हैं।
- महीने में एक बार फर्नीचर पर केमिकल ट्रीटमेंट करवाएं। इससे दीमक से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही, लकड़ी सालों-साल नई जैसी रहेगी।
- आपको लकड़ी के सामान को ढक्कर रखना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा गीला नहीं होना चाहिए।
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।