Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

घर में रखे लहसुन की मदद से भी भगाया जा सकता है दीमक, जानें फर्नीचर को बचाने का यूनिक तरीका

Deemak Ka Khatama: क्या आप भी दीमक की समस्या से परेशान हैं? इस आर्टिकल में पढ़ें दीमक से छुटकारा पाने के हैक्स और टिप्स।   
Updated:- 2023-11-16, 17:37 IST
image

Termite Hacks: घर में रोजाना साफ-सफाई करने के बावजूद भी तरह-तरह के कीड़े घुस आते हैं। दीमक भी घर में होने वाली मुख्य समस्याओं में से एक हैं। जब तक हमें पता चलता है कि दीमक लगा है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। बारिश के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल इस मौसम की हवा में बहुत नमी होती है जिसमें दीमक पैदा होना शुरू हो जाता है। लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ हैक्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

दीमक कैसे दूर करें? 

Termite Hacks

दीमक से छुटकारा पाने के लिए गीले गत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल गीले गत्ते में सेल्यूलोस होता है जो दीमक को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इस हैक को करने के लिए आपको बस दीमक वाली जगह पर कुछ देर के लिए गिला गत्ता लगाकर रखना है। इसके बाद कुछ ही देर में दीमक खुद ब खुद बाहर आ जाएंगे। जैसे ही आपको दीमक बाहर आता दिखे आप उसपर कीड़े की दवा का छिड़काव कर दें। इससे दीमक बिल्कुल खत्म हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः लकड़ी पर लगी दीमक से हैं परेशान, इन चीजों के उपयोग से पाएं छुटकारा

फर्नीचर से दीमक कैसे हटाएं?

हर घर में यूज होने वाली लौंग की मदद से भी आप दीमक से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए 6 बूंद लौंग का तेल और एक कप पानी। इन दोनों चीजों को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इसके बाद दीमक पर इस लिक्विड को स्प्रे करें। इससे दीमक मर जाता है। हालांकि अगर दीमक ज्यादा हो तो आप इस स्प्रे को 3 से 4 दिन के लिए लगातार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

लहसुन और नीम से दीमक होगा दूर

6 से 8 लहसुन की कलियां छीलकर 1 कप पानी में डाल दें। इसके साथ-साथ नीम का तेल या कुछ पत्तियां भी पानी में मिला दें। इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में डालें और छिड़काव करें। दीमक को हटाने के लिए यह लिक्विड बहुत लाभदायक होता है। 

इसे भी पढ़ेंः Termites Treatment: दीवार पर लगी दीमक से छुटकारा पाने के लिए ये 5 आसान उपाय आजमाएं

Termite in House

दीमक को एलोवेरा जेल से कैसे दूर करें?

कई बार दीमक बहुत कम होती है। ऐसी सिचुएशन में आप एलोवेरा जेल की मदद ले सकते हैं। एलोवेरा जेल को दीमक वाले हिस्से पर लगा देने से धीरे-धीरे दीमक खत्म हो जाती है।

इन सभी हैक्स की मदद से आप आसानी से दीमक से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा धूप में फर्नीचर रखने से भी दीमक का खात्मा किया जा सकता। ऐसा ही कोई और हैक जानने के लिए आप फेसबुक के कमेंट सेक्शन में प्रश्न कर सकते हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।