बाथरूम के टाइल्स में होती है फिसलन तो अपनाएं ये हैक्स

बाथरूम की टाइल्स को हम रोजाना साफ करते हैं लेकिन इसके बाद भी टाइल्स से जुड़ू परेशानियों का सामना करता है। टाइल्स एक समय के बाद बहुत ज्यादा फिसलने लग जाते हैं जिस वजह से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप टाइल्स पर होने वाली फिसलन की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल
- कपड़ों को धोने के साथ-साथ आप बाथरूम के टाइल्स की सफाई के लिए भी डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आपको बस आधी बाल्टी पानी में 1 से 2 चम्मच डिटर्जेंट डालकर घोल तैयार करना है।
- इस घोल को 15 मिनट के लिए बाथरूम के टाइल्स पर डाल दें।
- इसके बाद स्क्रब की मदद से टाइल्स को साफ करें। ऐसा करके सारी फिसलन खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है? जानें बाथरूम हैक्स
गर्म पानी करेगा मदद
- टाइल्स साफ करने लिए आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले बाथरूम के जाल को किसी चीज की मदद से बंद कर दें।
- इसके बाथरूम के उस हिस्से खौलता हुआ पानी डाले जहां पर फिसलन है।
- गर्म पानी फिसलन को बिल्कुल खत्म कर देता है। साथ ही इस उपाय से टाइल्स साफ हो जाती है।
बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल
- घर की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा भी फिसलन से छुटकारा दिला सकता है।
- सिर्फ बाथरूम ही नहीं घर के और भी कई हिस्सों की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बाल्टी में पानी लें और उसमें 4 से 5 बच्चे बेकिंग सोडा डाल दें।
- बोकिंड सोडा फिसलन भी खत्म कर देगा। साथ ही चमक भी वापस आ जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः पानी की टंकी को साफ करने के आसान तरीके, नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत
तो ये थे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बाथरूम के टाइल्स को सही कर सकते हैं। ऐसे ही किसी और चीज के टिप्स जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।