Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

जूतों की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

Best Ways to Remove Shoe Smell: इस आर्टिकल में जानिए जूतों की बदबू से बचने के कुछ टिप्स।   
Updated:- 2022-08-22, 17:14 IST
image

Best Ways to Remove Shoe Smell: जूतों से बदबू आना एक ऐसी दिक्कत है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। इसी वजह से बहुत बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। 

दरअसल पसीने आने जैसे कई कारणों की वजह से जूतों में से बदबू आती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो कर जूतों की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। 

सफेद सिरका करेगा फायदा

  • सफेद सिरका घर के बहुत से कामों में मदद कर सकता है। जूतों से आने वाली बदबू को भगाने के लिए भी आप सफेद सिरका यूज कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको आधी बाल्टी पानी में 1 कप सफेद सिरका डालना है और इस पानी में 5 से 6 घंटे के लिए जूतों को रखना है।
  • इसके बाद जूतों को साफ पानी से धोएं और सुखाने के लिए धूप या हवादार जगह पर रख दें। 

इसे भी पढ़ेंः  Stain Cleaning: सफेद शर्ट पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए ये नुस्खे अपनाएं

छिलकों का करें इस्तेमाल

  • नींबू और संतरे के छिलके काफी खुशबूदार होते हैं। आपको बस फल खाने के बाद छिलकों को जूतों में रखना है।
  • इससे जूतों की बदबू दब जाएगी और छिलकों की खुशबू आएगी। 

लैवेंडर का तेल

  • लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों से जूते महक उठते हैं। 
  • आपको बस लैवेंडर के तेल की 3 से 4 बूंदों को बदबूदार जूतों में डालना है।
  • इससे आपके जूतों की बदबू गायब हो जाती है। 

 

इसे भी पढ़ेंः  इन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

टी-बैग भी है अच्छा ऑप्शन

  • टी-बैग में मौजूद तत्व भी जूतों की बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं। 
  • खोलते हुए पानी में 3 से 5 मिनट के लिए टी-बैग रखा रहने दें। 
  • इसके बाद टी-बैग को जूतों के अंदर रख दें। इससे जूतों की बदबू बहुत हद तक कम हो जाती है।

धूप में रखें

  • जूतों से आने वाली थोड़ी सी महक ही एक समय के बाद ज्यादा हो जाती है। 
  • ऐसे में अगर शुरुआत में ही जूतों को धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें तो सारी बदबू गायब हो जाएगी। 
  • जूतों के साथ जुराब का भी ख्याल रखना चाहिए। रोजाना एक ही जुराब पहनने से भी जूतों में से बदबू आती है।

इन टिप्स की मदद से आप आसानी से जूतों की बदबू खत्म कर सकते हैं। आपको इन टिप्स के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।