Reuse Hacks: एक्सपायर दवाई को फेंक देते हैं? घर के इन कामों में ऐसे करें इस्तेमाल, बच जाएंगे हजारों रुपए

आज के इस दौर में किसी के घर में कुछ मिले या ना मिले दवाई का भंडार जरूर मिलता है। कई बार हम दवाई आधी अधूरी भी छोड़ देते हैं। ऐसे में वह दवाई बच जाती है और एक्सपायर हो जाती है। इसके बाद इस दवाई का कोई काम ही नहीं रहता, हालांकि आज हम आपको एक्सपायरी दवाई के कुछ ऐसे इस्तेमाल बता रहे हैं जिससे आपके घर का कोई काम हो सकता है और आपके काफी पैसे भी बच सकते हैं।
एक्सपायर दवाई से सफेद कपड़ों की सफाई

सफेद कपड़े हमेशा आकर्षक लगते हैं लेकिन समय के साथ उनमें डालने से और पीलापन आ जाता है यह न सिर्फ कपड़ों की सुंदरता को काम करता है बल्कि पहनने में भी थोड़ा खराब लगता है कई बार तो साबुन वगैरह से धोने से भी डालने से नहीं जाती है ऐसे में आप एक्सपायर दवाई से कपड़े को साफ कर सकते हैं।

- एक्सपायर दवाई का पाउडर बना लीजिए।
- अब आप इसे टब में डालकर घोल लीजिए।
- इसमें डिटर्जेंट पाऊडर डाल दें।
- अब इसमें सफेद कपड़े को डाल कर रात भर छोड़ दें।
- अगली सुबह कपड़ों को रगड़ कर पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इससे कपड़े की डलनेस निकल जाएगी और कपड़े में नई जैसी चमक आ जाएगी।
- कपड़ा डिसइंफेक्टेंट भी हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-गमले में भी भर-भर कर आने लगेगी लौकी, पड़ोसी भी जल जाएंगे जब अपनाएंगे माली की ये सीक्रेट ट्रिक
एक्सपायर दवाई से आयरन की सफाई

अक्सर आयरन करते वक्त कपड़े जल जाते हैं तो आयरन पर कालापन या दाग पड़ जाता है। यह ना देखने में खराब लगता है बल्कि यह दाग दूसरे लाइट रंग के कपड़ों पर भी लगता है। इसे साफ करना बेहद मुश्किल हो जाता है हालांकि आप एक्सपायर दवाई की मदद से आयरन की सतह को साफ कर सकते हैं।
- एक्सपायर दवाई ले लें
- आयरन को गर्म कर लें।
- अब आप धीरे धीरे आयरन पर टैबलेट को रगड़ें।
- आप देखेंगे कि जली हुई आयरन से धीरे धीरे आयरन से दाग हट रहा है।
- इसे अप आप साफ कपड़े से साफ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-जली हुई प्रेस को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
पौधे में कीटनाशक की तरह करें इस्तेमाल

हम सबी अपने बालकनी या गार्डन में लगे पौधे में कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप कीटनाशक की जगह एक्सपायर दवाइयां का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप दो से तीन दवाइयां को एक गिलास में अच्छी तरह से घोल लीजिए
- मिश्रण को छान लें, ताकि टैबलेट के टुकड़े निकल जाएं, तैयार है आपका एक्सपायर दवाई वाला कीटनाशक।
- इस मिश्रण को आप स्प्रे बोतल में डालकर पौधे पर छिड़कें, यह कीड़ों को दूर रखने में मदद करेगा
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।