herzindagi
get rid of mosquitos

मच्छरों ने घर में मचा रखा है आतंक, इन चीजों के धुएं से भागेंगे कोसों दूर

How to remove mosquitoes: बदलते मौसम में यदि आपके घर में भी मच्छरों ने आतंक मचाना शुरु कर दिया है तो आज हम आपको इन्हें भगाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी फॉलो करके घर के मच्छरों का सफाया कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-02-21, 14:49 IST

बदलते मौसम और गर्मियों में अक्सर मच्छरों का आतंक शुरु हो जाता है और गर्मी आते-आते तो इनकी संख्या में तेजी से इजाफा होने लगता है। आप घर के अंदर हो या बाहर हर जगह मच्छर आपको परेशान करने लगते हैं। रात में बिस्तर पर सोने पर मच्छर आपकी नींद खराब कर देते हैं। कभी-कभी तो पूरी रात आपको नींद खराब हो जाती है। ऐसे में इन मच्छरों के बीच रहना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं। ऐसे में हमें इन्हें जल्द से जल्द भगाने के उपाय करने पड़ते हैं। अन्यथा इनका प्रकोप बढ़ता चला जाता है।

मच्छर ज्यादातर गंदगी और जिस जगह पर पेड़-पौधे होते हैं वहां पनपते हैं। ऐसे में बहुत लोग इनको भगाने के लिए मॉस्किटो कोइल, कीटनाशक का छिड़काव, मिट्टी का तेल और कई चीजों का स्प्रे कर देते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनसे निकलने वाला धुआं हमारा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। लेकिन इसके बाद भी कभी-कभी मच्छर भागने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं। यह तरीके आपके घर से मच्छरों को भगाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें इनको करने का तरीका जिसको करने से मच्छर कोसों दूर भागेंगे।

नीम की पत्तियों का धुआं  

neem leaves

नीम की पत्तियां कीटनाशक भगाने में मदद करती हैं। ऐसे में इस पेड़ की लकड़ी और टहनियां मच्छरों को भगाने में मदद करती हैं। यदि आपके घर में मच्छरों का ज्यादा आतंक बढ़ गया है तो आपके जिस भी कमरे में भी मच्छर ज्यादा हो वहां आप सूखी हुई नीम की पत्तियां किसी मिट्टी के बर्तन में रखकर जला दें और उस कमरे को कुछ देर के लिए बंद कर दें। जब सभी पत्तियां जल जाएंगी और आप दरवाजा खोलेंगी तो सभी मच्छर गायब मिलेंगे। नीम की पत्तियों का धुआं वैसे तो स्वास्थ के लिए हानिकारक नहीं होता है, लेकिन फिर भी जिस जगह आप उसको जलाएं वो कोशिश करें की नहीं बैठें।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: तेल और नींबू को इस्तेमाल कर घर से ऐसे भगाएं मच्छर, बिना खर्च मिलेगा छुटकारा

गोबर के उपलों का धुआं 

cow dunk

आपने अक्सर गांव में चूल्हे जलते देखे होंगे। ऐसे में जिस जगह चूल्हा जलता हैं वहां मच्छर बाकि जगह के मुकाबले कम होते हैं। दरअसल, चूल्हा जलाने में गोबर के उपलों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप भी अपने घर में गाय के गोबर के उपले जला सकती हैं। इसके धुएं से भी मच्छर भागने लगते हैं। आप उपले के साथ कपूर की गोलियां रखकर भी जला सकती हैं। कुछ लोग इसका प्रयोग लोबान आदि बनाने के लिए भी करते हैं। 

ये भी पढ़ें: मच्छरों ने कर रखा है परेशान...यह 1 वायरल ट्रिक घर में बैन कर देगी उनकी एंट्री

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।