herzindagi
tips how to get rid of mattress smell

गद्दे में से आ रही है बदबू तो ये आसान टिप्स आएंगे आपके काम

गद्दे से बदबू कई कारणों से आती है। बदबूदार गद्दे से पूरे घर में गंदी बदबू फैल सकती है। इसलिए आपको नियमित रूप से गद्दे की सफाई करनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-03-30, 19:37 IST

एक समय के बाद गद्दे में से बदबू आने लगती है। गद्दे से बदबू आने के कई कारण होते हैं। जैसे बच्चे द्वारा गद्दे पर टॉयलेट कर देना और बॉडी से पसीना रिलीज होना आदि। क्या आपके गद्दे में से भी बदबू आ रही है? क्या रोज चादर बदलने के बावजूद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है? ऐसे में आपको गद्दे से बदबू दूर करने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से गद्दे से आने वाली बदबू की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का करें उपयोग

white vinegar ()

क्या आपके गद्दे से भी बदबू आ रही है? लेकिन आप परेशान हैं कि ऐसा क्या किया जाए जिससे गद्दे की बदबू से छुटाकारा पाया जा सके? इसके लिए आप डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आपको इसके लिए एक स्प्रे बोतल चाहिए होगी। स्प्रे वाली बोतल में डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर और पानी डालें। इसके बाद इसे गद्दे पर छिड़क लें। डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर की मदद से गद्दे से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी।

बेकिंग सोडा आएगा काम

baking soda ()

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई करने के लिए किया जाता है। ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल कर गद्दे से आने वाली बदबू की समस्या को दूर कर सकती हैं। बेकिंग सोडा में मौजूद केमिकल प्रॉप्रर्टी के कारण इसके इस्तेमाल से बदबू आना बंद हो जाएगी। बस अपने गद्दे पर बेकिंग सोडा की एक पतली लेयर छिड़कें। बेकिंग सोडा की मदद से ने केवल बदबू दूर हो जाएगी बल्कि इससे आपका गद्दा भी साफ हो जाएगा।

कॉर्न स्टार्च

यह विडियो भी देखें

corn starch

कॉर्न स्टार्च की मदद से भी आप गद्दे से आने वाली बदबू की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। बस इसके लिए आपको गद्दे पर कॉर्न स्टार्च छिड़कना होगा। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालें। अब कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर गद्दे से कॉर्न स्टार्च को साफ कर लें। पेपर टॉवल का इस्तेमाल करके गीली जगह को सूखाएं। (बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)

इसे भी पढ़ें:किचन काउंटर पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

धूप में सूखाएं

गद्दे से बदबू दूर करने का सबसे आसान तरीका गद्दे को धूप में सूखाना है। बस गद्दे को ड्राई डे या फिर जिस दिन धूप ज्यादा निकली हो, उस दिन बाहर धूप में सूखा लें। जितनी देर आप गद्दे को धूप में रखेंगी उतनी ही जल्दी गद्दे से बदबू खत्म होने लगेगी। (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)

इसे भी पढ़ें:वॉश बेसिन पर लगे जंग से लेकर हार्ड वाटर तक के दाग को हटाने के घरेलू तरीके जानें

नींबू का इस्तेमाल करें

lemon ()

नींबू नेचुरल न्यूट्रलाइजर है। नींबू में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल खाने से लेकर घर की साफ सफाई के लिए किया जाता है। क्या आपके गद्दे में से भी बदबू आने लगी है? इसके लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। गद्दे से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले नींबू को टुकड़ों में काट लें। इसके बाद नींबू के टुकड़ों को गद्दे पर रगड़ें। गद्दे पर नींबू को अच्छे से रगड़ने के बाद गद्दे को सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ घंटो बाद आप पाएंगी कि गद्दे से बदबू नहीं आ रही है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.Com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।