Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

Relationship Tips: कहीं आप इमोशनल एडिक्शन का तो नहीं हो रहे शिकार? जानें

आज कल कई कपल इमोशनल एडिक्शन का शिकार हो जाते है, चलिए जानते है इसके बारे में।
Updated:- 2022-10-26, 11:00 IST
image

सभी लोग अपने तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते है। ऐसे में कई लोग अपने लाइफ को लेकर काफी ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं, तो वहीं कई लोग जिंदगी की परिस्थितियों से इमोशनली डील करने लगते हैं। बात प्यार की करें तो प्यार में ज्यादातर लोग इमोशनल एडिक्शन का शिकार हो जाते है। यह काफी सामान्य हो गया है।  

इमोशनल एडिक्शन क्या होता है

emotional addiction

इमोशनल एडिक्शन को आसान भाषा में भावनात्मक जुड़ाव कहा जाता है। ऐसे में लोग कुछ फीलिंग्स और इमोशन्स को अपनी आदत बना लेते है। ऐसे में वह इस आदत को कभी भी भूल या छोड़ नहीं पाते है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको इमोशनल एडिक्शन से बाहर निकलने के कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले हैं।

लोगों से मदद लें

आप अपनी बात सभी को न बताएं। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते है उसे अपनी इस आदत के बारे में जानकारी बताएं। सबसे पहले आप खुद से जुड़े कुछ सवाल पूछें। आप जानने की कोशिश करें की आपके अंदर क्या- क्या बदलाव आया है।

इसे ज़रूर पढ़ें- शॉपिंग एडिक्शन को करना है kick तो इन पांच टिप्स का लें सहारा

खुद के जज्बातों को समझे

आपको दूसरे से पहले खुद के जज्बातों को अच्छे से समझना होगा। इमोशनल एडिक्शन से बाहर आने के लिए आप पहले जाने की आपको अपनी किन आदतों की लत लग गई है। इसके बाद ही आप उन आदतों में बदलाव लाने पर फोकस कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- रिश्ते को बेहतर और लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए इन Emotional Needs को जरूर करें पूरा

खुद को समय दे

काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। खुद को समय देना शुरू कर दे। आप अपनी पसंद का कुछ भी काम कर सकते हैं। चाहे तो आप किताब भी पढ़ सकते हैं। मोटिवेशनल किताब पढ़े। इससे आपको अच्छा लगेगा।

ट्रिप प्लान करें

ऐसे में आप अपने लिए कुछ दिन के लिए शॉर्ट ट्रिप भी प्लान कर सकती है। अगर आप बाहर जाती है तो आपका थोड़ा मन बदलेगा और आपको काफी अच्छा लगेगा। किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचे। ऐसा करने से आपको काफी अच्छा लगेगा।






Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।