कार फ्लाई कीड़ों को भगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

कभी ना कभी कार के इतने सारे कीड़े उड़ने लगते हैं कि आदमी सोचने में पर मजबूर हो जाता है कि इतने सारे कीड़े कार के कैसे आ गए हैं। हालांकि, कई बार कार में खाना छोड़ देना या कार में ही खाना खाने की वजह से फ्लाई कीड़े लगते रहते हैं। कई बार बच्चे भी खाते समय कार के अंदर इधर-उधर कुछ फेंक देते हैं, जिकसी वजह से भी कीड़े लगाने लगते हैं। कई बार समय-समय पर सफाई नहीं करने की वजह से भी कार के अंदर फ्लाई कीड़े दिखाई देते हैं। ऐसे में आज इस लखे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके कार से फ्लाई कीड़े को हमेशा के लिए भाग सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
सिरके का करें इस्तेमाल
कार से फ्लाई कीड़े से लेकर अन्य कीड़ों को कुछ ही देर में भगाने के लिए सिरका एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसकी तेज महक के चलते कभी भी कीड़े नहीं आएंगे। इसके लिए एक लीटर पानी में दो से तीन चमच्च सिरके को डालकर एक स्प्रे तैयार कर लीजिए। अब इस स्प्रे का छिड़काव अच्छे से करके पोंछ लीजिए। इस स्प्रे का इस्तेमाल सप्ताह से कम से कम तीन से चार बार ज़रूर करें। रात में छिड़काव करने के बाद अगले दिन भी सफाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आप कभी भी कीनू के छिलके नहीं फेंकेंगे अगर आपको पता होगी ये ट्रिक
बेकिंग सोडा का करें उपयोग
बेकिंग सोडा एक ऐसा पदार्थ है जिसकी मदद से आप कीड़े भगाने से लेकर क्सार की बेहतरीन सफाई भी कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कार में चूहे भी नहीं आते हैं। इसके लिए आप एक लीटर पानी में तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण का अच्छे से छिड़काव करके पोंछ लीजिए। इसकी तेज महक के चलते उड़ने वाले कीड़े कभी भी कार में नहीं दिखाई देंगे।
लैवेंडर ऑयल का करें इस्तेमाल
वैसे तो कार को फ्रेश रखने के लिए कई लोग लैवेंडर स्प्रे या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, आप इस ऑयल की मदद से भी कार फ्लाई कीड़ों को आसानी से भगा सकते हैं। इसके लिए भी आप सबसे पहले कॉटन बॉल को तेल में अच्छे से भिगोकर कार में जगह-जगह रख दीजिए। इसकी तेज महक के चलते कोई भी कीड़ा अंदर नहीं आएगा। इसके अलावा इसका स्प्रे बनाकर भी छिड़काव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में वॉटर हीटर रॉड इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें
नींबू का रस करें उपयोग
खट्टा होने की वजह से जिस तरह आम लोगों को नींबू का रस पसंद नहीं ठीक उसी तरह कीड़े भी खट्टा पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप नींबू के रस का स्प्रे बनाकर कीड़ों को आसानी से भगा सकती हैं। इसके लिए एक लीटर नार्मल पानी में तीन से चार चम्मच नींबू का रस डालकर एक स्प्रे तैयार कर लीजिए और कार में छिड़काव करने के बाद अच्छे से पोंछ लीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@cockroachzone.com,cdnparenting.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।