Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

घर और गार्डन से ब्लैक फ्लाइस को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर गार्डन और घर में लगने वाले ब्लैक फ्लाइस से आप भी मुक्ति पाना चाहती हैं, तो आप इन उपायों को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2021-09-23, 17:50 IST
image

आजकल कोई भी किसी भी चीज से परेशान रहे या ना रहे लेकिन, छोटी सी बगिया में कुछ अजीब-अजीब से कीड़े लगने लगें तो हर कोई परेशान हो जाता है। पसंदीदा पौधे में कभी व्हाइट फ्लाई लगने लगते हैं, तो कभी ब्लैक फ्लाई लगने लगते हैं। ये कीड़े सिर्फ फूल को ही नुकसान नहीं पहुंचाते हैं बल्कि, ये पौधे की पत्तियों और जड़ को भी नुकसान पहुंचते हैं। इसके अलावा ये उड़ते-उड़ते घर में भी पहुंच जाते हैं और घर की चीजों पर भी बैठ जाते हैं।

खासकर बरसात के मौसम में ये कुछ अधिक ही दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ब्लैक फ्लाइस कीड़ों से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप इन्हें आसानी से गार्डन और घर से दूर रख सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

केरोसिन तेल का करें उपयोग 

know how to get rid of black flies inside

जी हां, किसी भी कीड़े को घर और गार्डन से दूर रखने के लिए केरोसिन का तेल एक बेस्ट उपाय हो सकता है। हालांकि, इसकी बदबू काफी तेज होती है इसलिए कई लोग घर में इस्तेमाल करने से बचते हैं लेकिन, गार्डन में इसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए तेल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधे की पत्तियों और जड़ के आसपास अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। इसकी तेज महक के चलते कभी भी ब्लैक फ्लाइस पौधे पर नहीं बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें: हाउसप्लांट्स खरीदते समय इन टिप्स पर दें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल 

get rid of black flies inside

गार्डन से लेकर घर में मौजूद ब्लैक फ्लाइस की समस्या को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। इसके छिड़काव से कीड़े भी भाग जाएंगे और आपके पौधों कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। बेकिंग सोडा की मदद से घर में मौजूद ब्लैक फ्लाइस को भी आसानी से भगा सकती हैं। इसके लिए एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को एक कप पानी में घोल तैयार करके पौधे पर छिड़काव कर दीजिए। इसके अलावा इस घोल में रूई भिगोकर घर के कोने में रख दीजिए। इससे कीड़े कभी भी नहीं आएंगे।

 

विनेगर की मदद से भगाएं 

how to get rid of black flies inside

ब्लैक फ्लाइस कीड़ों को गार्डन और घर से भगाने के लिए विनेगर भी एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए तीन से चार चम्मच सिरके को एक लीटर पानी में डालकर अच्छे से घोल तैयार कर लीजिए। घोल तैयार करने के बाद स्प्रे बोतल में भरकर पौधे और पत्तियों पर इसका अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। इसका छिड़काव सप्ताह में एक से दो बार ज़रूर करें। घर के अंदर से भी ब्लैक फ्लाइस भगाने के लिए आप इस घोल कर इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: घर की दीवारों पर उग आते हैं पेड़-पौधे तो छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

नीम का तेल 

tips to get rid of black flies inside

शायद आपको ये तो मालूम ही होगा कि कड़वी चीज कीड़ों के लिए जहर के रूप में काम करती है? खैर, गार्डन से ब्लैक फ्लाइस कीड़ों के अलावा अन्य किसी भी कीटों को भगाने के लिए नीम का तेल एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके लिए एक लीटर में पानी दो चम्मच नीम का तेल डालकर के मिश्रण तैयार कर लीजिए और इसका छिड़काव पौधों पर कर दीजिए। पानी में मिक्स किए बिना भी आप नीम के तेल का छिड़काव कर सकती हैं। (इन 10 ट्रिक्स से घर के पौधों को कीड़े लगने से बचाएं)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।