बाथरूम की गंदी बदबू ने कर दिया है परेशान, फ्लश टैंक में डालें 5 रुपये की यह चीज...फिर देखें कमाल

वैसे तो घर का हर हिस्सा साफ होना चाहिए, लेकिन बाथरूम में यह बात विशेष रूप से लागू होती है। दरअसल, बाथरूम का संबंध हाईजीन से जुड़ा होता है। ऐसे में इस जगह की क्लीनिंग बहुत जरूरी होती है। अन्यथा यहां कीटाणु पनपने लगते हैं। गंदे और बदबूदार की तुलना में महकता हुआ बाथरूम ज्यादा अच्छा लगता है। दरअसल, बाथरूम से आने वाली स्मेल घर का पूरा माहौल खराब कर देती है। इसके चलते हम बाजार से महंगे फ्रेशनर आदि खरीदकर लाते हैं, लेकिन इनकी स्मेल ज्यादा दिन तक नहीं रहती है। वहीं इनको खरीदने में पैसे भी बहुत चले जाते हैं। अधिकतर लोग रोजाना फिनाइल आदि से वाशरूम की सफाई करते हैं। इसके बावजूद भी बदबू नहीं जाती है।
सबसे ज्यादा बदबू और कीटाणु टॉयलेट सीट से आती है। जिसकी वजह टॉयलेट बाउल का ज्यादा इस्तेमाल होना है। इसी के चलते आज हम आपके लिए एक बढ़िया सा सोल्यूशन लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बेहद सस्ते में अपने बाथरूम को महका सकती हैं। साथ ही, इस हैक से बाथरूम में मौजूद कीड़े-मकौड़ों का भी सफाया हो जाएगा। आइए जानें क्या है यह असरकारी हैक और कैसे इनका इस्तेमाल करना है।
इस हैक से दूर करें बाथरूम की गंदी बदबू
- इसके लिए आपको दो नींबू लेने हैं।
- अब इनके पतले स्लाइस काट लें।
- इन स्लाइस को आप धूप या माइक्रोवेव में सुखाकर ड्राई कर लें।
- फिर आपको इन स्लाइस को एक पतले कपड़े में डालें।
- ऊपर से थोड़ा बेकिंग सोडा और विनेगर छिड़क दें।
- अब इस कपड़े की पोटली को बांध लेना है।
- इस पोटली को अब आप फ्लश टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें डाल दें।
ये भी पढ़ें: ना लगाना होगा टॉयलेट सीट को हाथ ना घिसने की टेंशन, इस 1 शानदार ट्रिक से चमक जाएगा कमोड का हर कोना
- अब आप जितनी बार भी फ्लश करेंगी तो पानी के साथ नींबू, विनेगर और बेकिंग सोडा भी आएगा।
- इससे आपके टॉयलेट बाउल में मौजूद कीटाणु और स्मेल दोनों गायब हो जाएंगी।
अन्य टिप्स
- आप इसके अलावा फ्लश टैंक में नींबू के निचोड़े हुए छिलके भी डाल सकती हैं।
- नींबू के सूखे हुए टुकड़ों को आप सीधे फ्लश टैंक में भी डाल सकती हैं।
- इसके अलावा आप कपूर की गोलियां भी फ्लश टैंक में डालकर अपने बाथरूम की बदबू गायब कर सकती हैं।
आप इन तरीकों को अपनाकर बेहद सस्ते में और बिना मेहनत किए बाथरूम की बदबू को दूर कर सकती हैं। यदि आप भी अबतक वाशरूम की गंदी स्मेल से परेशान होने के सब उपाय कर चुकी हैं, तो इनको एक बार जरूर आजमा कर देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
- बाथरूम की बदबू कैसे दूर करें?
- यदि आपको बाथरूम की बदबू दूर करनी है तो आप फ्लश टैंक में सूखे नींबू के छिलके डाल दें।
- टॉयलेट सीट के दाग कैसे साफ करें?
- इसके लिए आपको एक लीटर पानी में ईनो, सोडा और फिटकरी को पीसकर घोल बनाकर इससे टॉयलेट सीट के दाग साफ करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।