Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:02 AM IST

Summer Cooling Tips: स्टैंड वाला पंखा भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस अपनाएं ये 2 जुगाड़, गर्मी से मिलेगी तुरंत राहत

चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऐसे में न केवल बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, बल्कि कमरे में चल रहे पंखे से भी गर्म हवा निकल रही है, लेकिन आप कुछ तरीके अपनाकर गर्म हवा को भी ठंडी हवा में बदल सकती हैं। नीचे जानें कैसे?
Updated:- 2026-04-20, 16:09 IST
stand fan cooling tricks

Home Hacks For Hot Weather: इन दिनों तापमान इतना बढ़ रहा है कि इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया था। गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान जीना मुहाल कर देता है। न केवल घर से बाहर निकलना बल्कि घर में लगा पंखा भी गर्म हवा दे रहा है। अब ऐसे में राहत मिलने के बजाय बेचैनी बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अपने घर में एसी या कूलर लगवाते हैं, लेकिन हर किसी के लिए एसी खरीदना या उसका भारी बिजली बिल भरना मुमकिन नहीं होता, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप साधारण स्टैंड वाले पंखे को भी एक छोटे पोर्टेबल एयर कूलर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान और घरेलू जुगाड़ बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप पंखे से भी एसी जैसी ठंडी हवा पा सकती हैं।

बोतल वाला जुगाड़ लगाएं

summer cooling hacks

सबसे पहले 2-3 प्लास्टिक की बोतलें लें और उन्हें पानी से भर लें। पानी में थोड़ा नमक मिला दें, इससे बर्फ देर तक पिघलेगी। अब इन बोतलों को फ्रीजर में रखकर पूरी तरह जमा लें। जब बर्फ जम जाए, तो इन बोतलों को स्टैंड वाले पंखे के सामने रखें। पंखे की हवा जब बोतल पर पड़ेगी तो हवा का तापमान काफी कम हो जाता है। यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कूलर में पानी और बर्फ हवा को ठंडा करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: बिना AC-पंखे के भी गर्मियों में ठंडा रहेगा आपका किचन, बस खाना बनाते समय अपनाएं ये आसान तरीके

पुराने पतले कंबल का करें इस्तेमाल

fan cooling tips

अगर आपके पास पुराना पतला कंबल है, जिसे आपने हटा दिया है, तो आप इसका इस्तेमाल स्टैंड वाले पंखे से आने वाली हवा को ठंडा करने के लिए कर सकते हैं। इस तरीके को अपनाना बहुत आसान है। नीचे जानें तरीका-

  • इसके लिए सबसे पहले कंबल को गीला करें।
  • इसके बाद कंबल को पंखे के पीछे टांगे।
  • ऐसा करने से पंखे से निकलने वाली हवा ठंडी आएगी।

इसे भी पढ़ें- भट्टी की तरह तप रहा Top Floor, पानी डालने के बजाय करें ये 3 काम; भरी गर्मी में मिलेगी राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।