herzindagi
tips to detect moisture in your home

मानसून से पहले अपने घर में नमी का पता कैसे लगाएं, जानें

इससे पहले की मानसून में नमी की वजह से आपके घर से बदबू आने लगे उससे पहले इन टिप्स को फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2022-06-21, 19:39 IST

मानसून का मौसम लगभग सभी लोग को बेहद ही सुहावना लगता है। इस समय लगभग सभी लोग बारिश का भरपूर इंजॉय करते हैं। लेकिन मानसून का सुहावना मौसम कई बार मुसीबत भी लेकर आता है। जी हां, मानसून के मौसम में घर से एक नहीं बल्कि कई बार गंदी बदबू भी आने लगती है। इस मौसम में घर में अधिक नमी होने के चलते दीवारें भी फूल जाती हैं या फिर फफूंदी के निशान भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में मानसून से पहले घर को नमी से बचाने के लिए आप भी इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जानें।

प्लंबिंग को लगातार चेक करें

how to get rid of moisture under house inside

अगर ध्यान से देखा जाए तो घर के कई हिस्सों में नमी तब होती है जब किसी कारण नल या पाईप से पानी निकलते रहता है। ऐसे में जिस स्थान पर नल का पाईप है या उस स्थान से किसी अन्य नल के लिए पाईप को जोड़ा जाता है तो वहां से पानी का रिसाव होने लगता है। पानी के रिसाव से ही दीवार में नमी होने लगती है इसलिए फफूंदी के निशान भी पड़ जाते हैं। ऐसे में प्लंबिंग को लगातार चेक करते रहें कि पानी का रिसाव तो नहीं हो रहा है।

पर्याप्त वेंटिलेशन का रखें ध्यान

tips to control moisture in your home inside

मानसून के मसय घर में अधिक नमी वेंटिलेशन न होने की वजह से भी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम और सर्दी के मौसम के साथ-साथ मानसून के मौसम में भी घर को हवादार रखना बेहद ज़रूरी है। मानसून में खासकर, किचन या बाथरूम में नमी की समस्या होती है। इसलिए आप अपने किचन या बाथरूम को हवादार रखें। इसके लिए ह्यूमिडिटी को अवशोषित करने वाले पौधे को भी किचन या बाथरूम में लगा सकते हैं। इसके अलावा एग्जॉस्ट को ऑन रखें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:बाथरूम के नल पर लग गया है जिद्दी जंग, तो इस 1 चीज से हो जाएगा साफ

लगातार निगरानी रखें

tips to control moisture in your home inside

अगर आपको मानसून के समय घर को नमी दूर रखना है तो फिर आपको लगातार निगरानी रखने की ज़रूरत है। खासकर उन स्थान पर अधिक निगरानी रखने की ज़रूरत है जो स्थान धूप या हवा के संपर्क से नहीं है। कई बार घर के कोने में सबसे अधिक नमी देखा जाता है। इसलिए मानसून के समय घर के हर कोने अच्छे से साफ रखें। अगर मानसून के समय दीवार से पेंट निकल रहा है तो वहां नमी हो सकती है।(मिनटों में करें घर की सफाई)

इसे भी पढ़ें:वॉशिंग मशीन पर लगी फफूंदी के दाग को हटाने के आसान टिप्स

इन टिप्स को भी करें फॉलो

Easy way to detect moisture in your home inside

घर को नमी से दूर रखने के लिए आप कुछ और टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए घरों में धूप आने दें। अगर धूप नहीं आ रही हैं तो समय-समय पर पंखा को ऑन करके भी छोड़ सकते हैं। मानसून के मौसम में अगर अधिक पानी के इस्तेमाल से घर की सफाई करते हैं तो फिर आपको इससे बचना चाहिए। मानसून से पहले दीवार या फर्श को पेंट ज़रूर करें।(सीलन दूर करने के 8 टिप्‍स)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@homepest,moldinspect)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।