Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

मेन गेट को सजाने के आसान टिप्स

घर के एंट्रेंस को बेहतरीन तरीके से सजाने के लिए आप चाहे तो कुछ खास टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स की मदद से आपके घर का एंट्रेंस और भी खूबसूरत दिखने लगेगा।    
Updated:- 2023-04-08, 13:00 IST
image

हर कोई अपने घर को बेहतरीन तरीके से सजाने की चाह रखता है। ऐसे में कई बार घर के अंदर की सजावट के चलते घर का सबसे अहम हिस्सा सजाना भूल जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने वाले हैं। इसकी मदद से आप भी अपने घर का मेन गेट सजा सकती हैं।

पौधे लगाएं

मेहमानों पर इंप्रेशन बनाना चाहती हैं तो आपको घर का फ्रंट डोर सजाकर रखना होगा। ऐसे में आप चाहे तो घर के गेट पर पौधे भी लगा सकती हैं। अम्ब्रेला ट्री भी आप लगा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। ये पौधे ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट और गर्म तापमान पसंद करते हैं। आप इसे मनचाहा आकार भी दे सकते हैं। ऐसे में ये पौधे आपके घर की रौनक को बढ़ा देते हैं।

Welcome का टैग

how to decorate main door

मेन डोर पर 'Welcome' का टैग भी लगा सकती है। अगर आपके पास लकड़ी का बना हुआ नेम प्लेट है तो आप उसे भी लगा सकती हैं। यह आपके घर के मेन गेट को काफी क्लासी लुक देता हैं। आजकल बाजार या ऑनलाइन साइट पर कई प्रकार के डिजाइनर नेम प्लेट मिलते हैं जिनका दाम काफी कम होता है। ऐसे में ये नेम प्लेट आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। ( जानें होम डेकोर के आसान आइडियाज

इसे भी पढ़ेंः  घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

आर्टिफिशियल हरी पत्तियां

अगर आपको हरियाली काफी ज्यादा पसंद हैं तो आप अपने घर के मेन गेट पर आर्टिफिशियल हरी पत्तियां लगा सकती हैं। आर्टिफिशियल हरी पत्तियां कई तरह के बाजार में मिलते हैं जो देखने में ओरिजिनल की तरह ही होते हैं। ऐसे में अगर आप आर्टिफिशियल हरी पत्तियों का इस्तेमाल करती हैं अपने मेट गेट को सजाने के लिए तो यह लंबे समय तक चलेगे। साथ ही ये काफी ज्यादा खूबसूरत भी होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः  पर्दे, कुशन समेत इन चीजों की मदद से घर को न्यू ईयर से पहले ऐसे दें खूबसूरत लुक

ऐसे में अगर आप भी अपने मेन डोर को सुंदर या यूनिक तरीके से सजाने की सोच रहें हैं तो आपको हमारी और से बताई गई चीजों को फॉलो करना होगा। ऐसे में आपको मेन गेट काफी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगेगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

Photo Credit: Instagram   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।