दिवाली पर सीढ़ियों की सजावट करते समय खतरा ना लें मोल, मोमतबत्ती-दीपक से नहीं...इन चीजों से दे सकती हैं आकर्षक लुक

दिवाली पर घर की सीढ़ियों को सजाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिससे खुशियों और रोशनी का त्योहार किसी हादसे में ना बदल जाए। ऐसे में सबसे पहले घर की सीढ़ियों पर मोमबत्ती या दीपक रखने से बचना चाहिए। 
image

दिवाली का त्योहार रोशनी, प्यार और बहुत सारी खुशियां अपने साथ लाता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के कोने-कोने में मोमबत्तियां, दीया और लाइटें लगाई जाती हैं। घर के साथ-साथ मेन गेट और सीढ़ियों को भी हम खूब मेहनत के साथ सजाते हैं। हर सीढ़ी पर मोमबत्ती या दीपक रखते हैं। हर जगह रोशनी देखकर दिल खुश हो जाता है, लेकिन कई बार यह हादसे की वजह भी बन जाता है।

सीढ़ियों पर चढ़ते या उतरते समय मोमबत्ती या दीपक से आग लगने का खतरा रहता है। ऐसे में दिवाली पर खतरा मोल लेने की जगह, घर की सीढ़ियों को सुरक्षित चीजों से डेकोरेट करना चाहिए। आइए, यहां जानते हैं कि मोमबत्ती और दीपक की जगह घर की सीढ़ियों को किन-किन चीजों से डेकोरेट किया जा सकता है।

बिना मोमबत्ती और दीया के दिवाली पर कैसे सजाएं घर की सीढ़ियां?

how to decorate without risk

  • एलईडी लाइट्स: घर की सीढ़ियों को मोमबत्ती और दीपक की जगह एलईडी लाइट्स से भी सजा सकती हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक एलईडी लाइट्स मिलती हैं। इन्हें आप सीढ़ियों की रेलिंग, दीवारों या सीढ़ियों के किनारे रखकर भी डेकोरेट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दशहरा-करवा चौथ से लेकर दिवाली तक, हर मौके पर घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये सजावटी आइटम

  • लैंपशेड: मोमबत्ती और दीपक की जगह आप सीढ़ियों में लैंपशेड से भी डेकोरेशन कर सकती हैं। यह देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके घर को रॉयल लुक भी देने में मदद कर सकते हैं।

  • फूलों से सजावट: दिवाली के मौके पर अपने घर की सीढ़ियों को गेंदे या गुलाब के फूलों से भी सजा सकती हैं। अगर आपके पास फूलों की लड़ियां हैं, तो उन्हें सीढ़ियों की रेलिंग से लपेट सकती हैं। वहीं आपके पास खुले फूल हैं, तो उन्हें डबल साइड टेप की मदद से चिपका भी सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

how to decorate without candles and diya

  • दुपट्टों से सजावट: दिवाली के मौके पर घर की सीढ़ियों को सजाने में दुपट्टों की मदद भी ली जा सकती है। इसके लिए अलग-अलग रंग के दुपट्टे लें और उन्हें रेलिंग पर क्रिएटिव अंदाज में लपेटें। इन दुपट्टों के साथ ही आप एलईडी लाइट्स लगा सकती हैं। दुपट्टों और लाइट्स की डेकोरेशन आपके घर की सीढ़ियों को आकर्षक बनाने में मदद कर सकती हैं।

  • रंगोली: घर के मेन गेट के साथ-साथ आप सीढ़ियों पर भी छोटे-छोटे रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। सीढ़ियों पर बनी रंगोली आपके घर की दिवाली डेकोरेशन में चार चांद लगाने में मदद कर सकती है। आप रंगों के अलावा फूलों की मदद से भी रंगोली बना सकती हैं।

  • रंगीन पेपर लैंप: आजकल बाजार में रंगीन पेपर लैंप खूब मिलने लगे हैं, इनकी मदद से भी आप घर की सीढ़ियों को दिवाली पर नया लुक दे सकती हैं। अगर आप बाजार से पेपर लैंप नहीं लाना चाहतीं, तो इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर दीपक और मोमबत्ती से ऐसे सजाएं आंगन और बालकनी का एरिया

  • चूड़ियों और गोटा से सजाएं: सीढ़ियों को सजाने के लिए आप अपनी पुरानी चूड़ियों और गोटे की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए पुरानी कुछ पुरानी चूड़ियां लें और उनपर रंगीन ऊन पूरी तरह से लपेट दें। अब इन चूड़ियों को एक सुनहरे गोटे पर चिपकाती जाएं। अगर आपके पास कुछ स्टोन्स या छोटी घंटियां हैं तो गोटे पर लगा सकती हैं। अब इस गोटा को आप सीढ़ियों की रेलिंग पर लाइटों के साथ लपेट सकती हैं।

  • इंडोर प्लांट्स: दिवाली के मौके पर इंडोर प्लांट्स भी घर की सीढ़ियों को सजाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए अपने इंडोर प्लांट्स को एक या दो सीढ़ी छोड़कर रख दें। अब चाहें तो इन प्लांट्स के इर्द-गिर्द फूलों की रंगोली बना दें, नहीं तो इन पौधों को एलईडी लाइटों से सजा दें। यह देखने में एस्थेटिक और शानदार लगता है।

नोट: अगर आप फिर भी मोमबत्ती और दीपक से सीढ़ियों की सजावट करना चाहती हैं, तो उनपर स्टील वाले कवर लगा सकती हैं, जो पूजा के दीपक पर लगाए जाते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP