Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर दीपक और मोमबत्ती से ऐसे सजाएं आंगन और बालकनी का एरिया

Deepawali Decoration Ideas: दिवाली पर्व साल के सबसे बड़े त्योहार में से एक है। अगर आप इस मौके पर अपने घर को दीपक और मोमबत्ती की मदद सजाना चाहती हैं, यहां हम आपको कुछ आसान तरीके और आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
image

दीवाली का पर्व खुशी और उत्साह का पर्व होता है। इस दिन लोग नए वस्त्र पहन माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही इस मौके पर घर के हर एक कोने को सजाने का काम करते हैं। अगर आप भी इस दीवाली अपने घर को सुंदर और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो आपको महंगे-महंगे डेकोरेशन आइटम्स खरीदने की जरूरत नहीं है। आप केवल मोमबत्ती और दिया की मदद से छत, बालकनी और आंगन को सजा सकती हैं। इस लेख में हम आपको अनोखे दीवाली डेकोरेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप केवल इन दो आइटम्स से सजा सकती हैं।

कलरफुल कैंडल का करें इस्तेमाल

how to decorate home with colourful candles

घर को आकर्षक लुक देने के लिए घर की बालकनी बड़ी मोमबत्ती और आंगन में कलरफुल कैंडल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप घर में मौजूद एक सुंदर कटोरा लें। अब इसमें पानी भरकर फूल की कुछ पंखुड़ी डालें। इसके बाद आप इसके ऊपर फ्लोटिंग मोमबत्ती रखें। यह आइडिया सिंपल से दिखने वाले आंगन को खूबसूरत बना देगा।

रंगोली के किनारे रखें दीपक

how to make rangoli wiyth deepak and flower

किसी खास मौके पर घर के बाहर और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप दीवाली के मौके पर रंगोली बनाना बिल्कुल भी न भूलें। आप इसे फूल या रंग किसी की भी मदद से बना सकती हैं। रंगोली बनाने के बाद किनारे पर दिया रखकर उसे सुंदर बना सकती हैं।

फूल के ऊपर रखें दीपक

diwali decoration ideas

अगर आप रंगोली नहीं बना सकती हैं, तो आप फूल की पंखुड़ी के छोटे-छोटे गोले बनाकर उसके बीच में दीपक या मोमबत्ती रख बालकनी और आंगन को सजा सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी प्रकार के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही किनारे को और सुंदर बनाने के लिए आम या अशोक की पत्ती को बारीक काटकर फूलों से तैयार गोले के किनारे पत्ती से डेकोरेट करें।

दीया और मोमबत्ती से सजाएं बालकनी

decorate ghar and angan with flowers

बालकनी को सजाने के लिए आप दीपक को किनारे पर एक साथ रखते हुए सजा सकती हैं। इसके लिए आप दीपक से चाहें, तो बालकनी में हैप्पी दीवाली या शुभ-लाभ लिख सकती हैं। ध्यान रखें कि जलते हुए दिये उठाकर न रखें। पहले दीपक की मदद से डिजाइन बना लें। इसके बाद माचिस या मोमबत्ती की मदद से इन्हें जलाएं।

इसे भी पढ़ें-पहली बार करवा चौथ पार्टी के लिए इस तरह सजाएं घर, देखती रह जाएंगी सहेलियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP