त्योहारों के समय सभी को अपने घरों को सजाने और उसे यूनिक लुक देना पसंद होता है। अगर आप दशहरे और करवा चौथ से लेकर दिवाली तक के लिए होम डेकोर के आइटम लेने की सोच रहे हैं, पर आप थोड़े कंफ्यूज हैं, तो इस आर्टिकल से मदद ले सकते हैं। यहां हम आपको कुछ बेसिक और जरूरी डेकोरेटिव आइटम के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खरीद कर आप दशहरे से लेकर दिवाली तक इन सारे त्योहारों पर अपने घर को सजाए रख सकते हैं।
पोर्टेबल रंगोली
दशहरे और दिवाली पर घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए बाजार में बिकने वाली रंग-बिरंगी पोर्टेबल रंगोली भी आप ले सकते हैं। यूं तो लोग घरों में खुद ही रंगोली बनाना पसंद करते हैं, लेकिन समय की कमी है, तो आप मार्केट से तरह-तरह की आकर्षक डिजाइंस वाली में रंगोली खरीद सकते हैं। आपको बाजार में लकड़ी के खांचे रंगोली मिल जाएगी, जिसे आप अपने पसंदीदा रंगों से सजा सकती हैं। खास बात यह कि आम रंगोली के मुकाबले इसमें आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह रंगोली आपके घर कौ अट्रैक्टिव लुक दे सकती है।
लैंप और लालटेन से बढ़ाएं घर की खूबसूरती
आप घर की सजावट में लैंप या लालटेन को भी शामिल कर सकती हैं। ये घर में लाइट की कमी को पूरा करने के साथ इसकी खूबसूरती भी बढ़ाने का काम करेंगे। बालकनी और खिड़कियों के पास ऐसे लाइट्स लगाकर आप अपने घर को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिवाली पर मिट्टी के दीयों पर चार-चांद लगाएंगे पिस्ता के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल
फूलदान और आर्टिफिशियल फ्लावर
घर को खूबसूरत बनाने में फ्लावर पॉट का भी अहम योगदान होता है। यूं तो सभी के घर में फूलदान होता ही हैं, लेकिन फिर भी आप चाहें तो इस साल त्योहार पर घर के लुक को बदलने के लिए नया फूलदान भी खरीदकर ला सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगे आर्टिफिशियल फूलों को रखकर अपने घर की शोभा में चार चांद लगा सकते हैं। आप इनको लिविंग रूम, डाइनिंग टेबल या बेड रूम में भी रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बोतल, दुपट्टे और पुरानी चूड़ियों से दिवाली पर यूं सजाएं अपना घर.. देखते ही तारीफ करने लगेंगे परिवार वाले
हैंगिंग झूमर
सजावट में आप अपने लिविंग रूम में रंग-बिरंगा खूबसूरत झूमर भी लगा सकती हैं। यह देखने में बेहद आकर्षक लगता है, जो त्योहार पर आपके कमरे को क्लासी लुक दे सकता है। बाजारों में यह झूमर कई छोटे-बड़े आकारों और डिजाइनों में उपलब्ध है, जिसको आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिवाली पर सीढ़ियों की सजावट करते समय खतरा ना लें मोल, मोमतबत्ती-दीपक से नहीं...इन चीजों से दे सकती हैं आकर्षक लुक
दरवाजे के लिए तोरण
फेस्टिव सीजन में घर की सजावट करने के लिए अगर आप भी तरह-तरह के आइटम खरीद रहे हैं, तो इसमें तोरण को भी शामिल कर सकते हैं। त्योहारों पर घर के दरवाजे पर लगाने से आपके घर की शोभा बढ़ जाएगी। यह केवर दशहरा के लिए ही नहीं, करवा चौथ और दिवाली पर भी इसी तोरण को आप यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिवाली पर दीपक और मोमबत्ती से ऐसे सजाएं आंगन और बालकनी का एरिया
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों