Easy Tips: फ्रिज को सजाने के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स, सबकी टिकी रहेंगी नजरें

अगर आप भी अपने फ्रिज को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं, तो इसे आप खुद भी डेकोरेट कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी संबंधित टिप्स बताने वाले हैं।

how to decorate the top of a fridge

फ्रिज को भोजन स्टोर करने के लिए तो जरूरी है ही। साथ ही, यह हमारे घर की शोभा बढाने का भी काम करता है। पर, जब फ्रिज पुराना या गंदा हो जाता है, तो यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। हर बार नई फ्रिज खरीदना भी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में, क्या आप भी कंफ्यूज होते हैं कि फ्रिज के लुक में बदलाव कैसे लाया जाए? अगर ऐसा है तो चलिए आज हम आपकी परेशानी को कम करते हैं। यहां हम फ्रिज को एक स्टाइलिश और आकर्षक लुक देने के कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप मेहमानों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

मैग्नेट वाले पिक्चर का करें उपयोग

magnet sticker

फ्रिज को सजाने का एक आसान और मजेदार तरीका है- इसमें मैग्नेट वाली तस्वीरें चिपकाना। आपको मार्केट में इस तरह के कई पिक्चर्स जैसे कि जानवर, भोजन, कार्टून आदि मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद की डिजाइन या थीम के साथ मैग्नेट वाले स्टिकर खरीदकर फ्रिज पर लगा सकते हैं।

वॉलपेपर या स्टिकर का करें इस्तेमाल

fridge sticker

अपने फ्रिज को एक नया रूप देने के लिए आप वॉलपेपर या स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने हिसाब से पैटर्न या डिजाइन चुन सकते हैं। अगर फ्रिज का रंग कहीं पर फीका या ज्यादा गंदा हो गया हो, तो वहां पर उसे चिपका सकते हैं। इससे आपका फ्रिज बिल्कुल अलग और यूनिक दिखेगा।

फ्रिज के रंग में ला सकते हैं बदलाव

यदि आप फ्रिज का एक ही रंग देखकर बोरियत महसूस करने लगे हैं, तो आप इसे अलग तरीके से पेंट या इसपर थोड़ी प्रिंट भी करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-फ्रिज की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

फ्रिज के टॉप पर लगाएं कवर

fridge cover

फ्रिज को खूबसूरत दिखाने और इसे गंदे होने से बचाने के लिए आप इसपर कवर भी लगवा सकते हैं। फ्रिज कवर आपको मार्केट में या ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। बाद इसके दाम की करें तो यह आपको 150 से 300 रुपये की रेंज में मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सिर्फ खाना ही नहीं, इन चीजों को भी फ्रिज में रखने से होता है फायदा

सजावटी सामान भी आ सकते हैं काम

fridge decoration

अपने फ्रिज को सजाने के लिए आप सजावटी सामानों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि फूलदान या छोटी-छोटी मूर्तियां आदि को आप फ्रिज के टॉप पर रख सकती हैं। बस यह ध्यान रखें कि आप ऐसे सामान का उपयोग करें, जो आपके फ्रिज पर सुरक्षित रूप से रखे जा सके और गिरने की संभावना न हो।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में फ्रिज नहीं कर रहा है ठीक से काम, तो हो सकते हैं ये कारण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Amazon, jagran

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP