मैच्योरिटी से पहले बंद करनी है FD? ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Premature Withdrawal of Fixed Deposit: निवेश करने के लिए एफडी सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है। हालांकि, बहुत बार हमें मैच्योरिटी से पहले ही एफडी बंद करवानी पड़ती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आते हैं कि क्या ऐसा करने से घाटा होता है? आइए जानते हैं इस विषय से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से।
क्या हम ऑनलाइन एफडी बंद करवा सकते हैं?

अगर आपने इंटरनेट बैंकिंग या ऐप की मदद से घर बैठे-बैठे ऑनलाइन एफडी खुलवाई है, तो आप आसानी से ऑनलाइन एफडी बंद भी करवा सकते हैं। आपको इंटरनेट बैंकिंग के सेक्शन में जाकर अकाउंट क्लोज करने का ऑप्शन चुनना है। आप चाहें तो बैंक जाकर भी यह प्रोसेस ऑफलाइन करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः एफडी में निवेश करने जा रहे हैं तो ध्यान से पढ़ लीजिए ये अहम बातें, वरना हो सकती है मुसीबत
SBI बैंक की FD ऑनलाइन कैसे करें बंद?
- भारतीय स्टेट बैंक की एफडी को बंद करवाने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद फिक्स्ड डिपॉजिट ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आपके सामने प्रीमैच्योर फिक्स्ड डिपॉजिट क्लोज करने का ऑप्शन आएगा।
- अब आप अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की पूरी जानकारी को चेक करके क्लोज ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां आपको एफडी को क्लोज करने का कारण भी बताना पड़ेगा।
HDFC बैंक FD कैसे बंद करें?
एचडीएफसी बैंक की यूजर आइडी और पासवर्ड को यूज करके आप नेटबैंकिंग में लॉग इन करें। इसके बाद आफको फिक्स्ड डिपॉजिट मेन्यू में एफडी विकल्प को चुनना है। अब अपनी जानकारी दर्ज करें और डिटेल को कंफर्म करके एफडी बंद कर दें।

क्या एफडी बदं कराने पर घाटा होता है?
फिक्सड डिपॉजिट को लेकर हर बैंक में अलग नियम होते हैं। हालांकि, आपने जितनी रकम जमा की है, वो आपको हर हाल में वापिल मिलती है। परंतु एफडी के दौरान आपतो जो फायदा होने वाला था, उसमें तोड़ी कटोरी हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः FD में निवेश कर पाना है बढ़िया रिटर्न तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।