Toilet Cleaning Tricks: टॉयलेट की गंदी सीट साफ करना लगता है मुश्किल...लहसुन वाली वायरल ट्रिक करें ट्राई, सस्ते में निपट जाएगा काम

How To Clean Yellowed Toilet Seat: क्या आपकी टॉयलेट सीट पर भी पीले धब्बे नजर आते हैं, तो आपको लहसुन वाला वायरल हैक ट्राई करना चाहिए। लहसुन वाला हैक आपकी टॉयलेट सीट पर लगे दाग दूर कर सकता है। आइए जानें, लहसुन वाला वायरल हैक कैसे काम करता है? टॉयलेट सीट के दाग कैसे साफ करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-25, 15:55 IST
How To Clean Yellowed Toilet Seat

गंदी टॉयलेट सीट देखकर दिमाग खराब हो जाता है। अगर टॉयलेट सीट साफ ना हो, तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। टॉयलेट सीट पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं, जो आपको परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर के बाथरूम और टॉयलेट की सफाई सबसे ज्यादा जरूरी होती है। ये सेहत के लिहाज से भी बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी घर की टॉयलेट सीट को सही से साफ नहीं करते, तो इससे गंदे बैक्टीरिया की वजह से इंफेक्शन का खतरा तो बढ़ेगा ही, साथ ही इससे सीट पर गंदे दाग भी नजर आने लगेंगे।

टॉयलेट की क्लीनिंग इतनी जरूरी है कि लोग इसके लिए तरह-तरह के क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन इसके बाद भी सीट पर लगे दाग सही से साफ ही नहीं हो पाते। अगर आपकी टॉयलेट सीट पर भी पीले धब्बे पड़ चुके हैं और आप उसे अच्छे से साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लहसुन वाला वायरल हैक जरूर ट्राई करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला लहसुन से कैसे टॉयलेट सीट के दाग साफ हो सकते हैं। आइए जानें, लहसुन से टॉयलेट सीट के दाग कैसे साफ करें?

सफाई के लिए क्या चाहिए?

What is needed for cleaning

  • लहसुन
  • विनेगर

लहसुन की कलियां छील लें

लहसुन वाले वायरल हैक की मदद से टॉयलेट को साफ करने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें। इसके बाद, लहसुन को छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें। अब आपको कटे हुए लहसुन को गरम पानी में डालना होगा। इससे पानी में लहसुन का सारा फ्लेवर मिक्स हो जाएगा। इसी पानी में बराबर मात्रा में विनेगर भी मिला लें। इस तरह से आपका सफाई वाला लिक्विड तैयार हो जाएगा।

टायलेट क्लीन कैसे करें?

How to clean toilet

लहसुन वाला क्लीनिंग लिक्विड तैयार करने के बाद इसे अपने कम्बोड में डाल दें। अब ब्रश की मदद से कम्बोड को घिसकर साफ करें। जहां भी पीलापन है, वहां पर ब्रश को लिक्विड के साथ रब करें। इस तरीके से टॉयलेट सीट अच्छे से साफ हो जाएगी। लहसुन बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ सीट को साफ करने में भी मदद करेगा। दरअसल, लहसुन टॉयलेट को ब्लीच करने का काम करता है। इससे पॉट के चारों ओर मौजूद पीलापन कम करने में भी मदद मिलेगी।

यह भी देखें- टॉयलेट सीट पर लगे दाग को निकालने के लिए किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP