जानें वुलन शॉल को साफ करने के आसान तरीका

ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़ा जाता है। शॉल के डिजाइन से लेकर फैब्रिक तक में वैरायटी आती है। खासतौर पर वुलेन शॉल। वुलेन शॉल से ठंड नहीं लगती है। अगर गर्म शॉल की देखभाल सही तरीके से न की जाए, तो यह खराब हो जाता है।
वुलेन शॉल को धोना जरूरी है। वरना, इसमें से बदबू आने लगती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको वुलेन शॉल को धोने से लेकर स्टोर करने का तरीका बताएंगे।
शॉल को हाथ से कैसे धोएं?

वुलेन शॉल को हाथ से धोने से इसके रेशे नहीं निकलते हैं। शॉल को धोने के लिए ये स्टेप फॉलो करें-
- बाल्टी में ½ गुनगुना पानी डालें।
- अब इसमें दो चम्मच माइल्ड डिटर्जेंट डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस सॉल्यूशन में 15 मिनट के लिए शॉल को डालकर भिगो दें। अब दूसरी बाल्टी में गुनगुना पानी डालें और शॉल धो लें।
- शॉल में मौजूद पानी को निचोड़ लें।
- शॉल में बचे पानी को सुखाने के लिए एक तौलिया में शॉल को लपेट लें।
शॉल को मशीन में कैसे धोएं?

अगर आप शॉल को मशीन में धोना चाहती हैं, तो सबसे पहले इस पर लगे लेबल को जरूर पढ़ें। लेबल से आपको पता चल जाएगा कि शॉल को मशीन में कैसे साफ किया जा सकता है। किस डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना है।
मशीन में वुलेन शॉल को धोने के लिए यह तरीका आजमाएं-
- सबसे पहले मशीन में गुनगुना पानी भर लें।
- अब इसमें डिटर्जेंट डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मशीन में शॉल डालकर इसे दो बार घुमा लें।
- आप चाहें, तो इसमें एक चम्मच फैब्रिक सॉफ्टनर भी डाल सकती हैं, ताकि इसे वूलन खराब ना हो और शॉल में से बदबू न आए। (पश्मीना शॉल को कैसे धोएं)
इसे भी पढ़ें: ऊनी शॉल को रखना चाहती हैं साफ तो इन बातों का रखें खास ख्याल
धूप में सुखाएं
वुलेन शॉल को हल्दी धूप में सुखाना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि शॉल में नमी न रहे। वरना शॉल पर फफूंद लग सकती है। आप चाहें, तो शॉल को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। (कपड़े पर से दाग कैसे हटाएं)
इसे भी पढ़ें: घर पर इस तरह धोएं डिजाइनर सूट, नहीं होंगे खराब
शॉल को स्टोर कैसे करें?

- वुलेन शॉल को हैंगर में न टांगे। ऐसा करने से यह खराब हो सकते हैं। इसके बजाय, शॉल को अच्छे से फोल्ड करके अलमारी में रख दें।
- वुलेन शॉल को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने और खराब होने से बचाने के लिए पेपर या जिप क्लोजर वाले ब्रिदेब्ल कॉटन/ कैनवास स्टोरेज बैग का इस्तेमाल करना चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि शॉल को ड्राई जगह पर ही रखें, ताकि इसमें नमी न रहे। नमी के कारण कपड़े पर फफूंद लग सकती है।
वुलेन शॉल को धोने के लिए ये तरीका आजमाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।