Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

कलर्ड कपड़ों पर लगे दाग को इन तरीकों से हटाएं

कलर्ड कपड़ों पर लगे दाग को हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल का इस्तेमाल न करें। इससे रंग फेड हो सकता है। 
Updated:- 2023-07-07, 20:02 IST
image

कलरफुल कपड़े पहनने और देखने, दोनों में बेहद खूबसबरत लगते हैं। इसलिए अक्सर महिलाएं अपनी वॉर्डरोब में कलरफुल कपड़ों का कलेक्शन रखना पसंद करती हैं। कपड़ों पर दाग लगना सामान्य है, लेकिन इसके कारण कपड़े की शोभा कम हो जाती है। अक्सर लोग दाग लगे कपड़ों को पहनना पसंद नहीं करते या फेंक देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप घरेलू नुस्खे आजमाकर आसानी से कपड़े पर लगे दाग हटा सकती हैं। 

तेल का दाग हटाएं

how to remove stain from colour cloth

खाना बनाते वक्त अक्सर कपड़े पर तेल का दाग लग जाता है। यह बेहद सामान्य बात है, लेकिन इस दाग के कारण कपड़ा देखने में गंदा नजर आता है। इसलिए समय रहते ही दाग को साफ करना चाहिए। अगर आपके कलर्ड कपड़े पर तेल का दाग लग गया है, तो आपको इसे फेंकने के बजाय घरेलू उपाय आजमाकर इससे छुटकारा पाना चाहिए। इसके लिए लिक्विड डिशवॉशिंग डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

कैसे हटाएं दाग?

  • दाग वाली जगह पर डिशवॉशिंग डिटर्जेंट की कुछ बूंदें डालें। 
  • अब इसे कुछ देर तक धीरे से रगड़ लें। 
  • करीब 5 मिनट तक कपड़े को गर्म पानी से धोएं।
  • इसके बाद वॉशिंग मशीन में कपड़े को अच्छे से धो लें। (हल्दी के दाग कैसे हटाएं)

इसे भी पढ़ें: कपड़े धोते समय अन्य कपड़ों में लग गया है रंग, तो हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

ऐसे हटाएं पसीने का दाग

how to remove sweat stain from colour clothगर्मी के मौसम में पसीना आता है। इसके कारण न केवल शरीर से बदबू आती है बल्कि कपड़े पर पसीना का दाग भी लग जाता है। पसीना के दाग पीला या सफेद नजर आते हैं। अगर आपके फेवरेट कलरफुल आउटफिट पर पसीना के कारण दाग लग गया है, तो आपको विनेगर का उपयोग करना चाहिए। (पसीने के दाग कैसे हटाएं)

इसे भी पढ़ें: कपड़ों पर चढ़ गया है किसी और चीज़ का रंग तो हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

कैसे हटाएं दाग?

  • कलरफुल कपड़े पर लगे दाग से छुटकारा पाने के लिए 1 भाग सफेद सिरका में 1 भाग पानी मिलाएं। 
  • अब इस लिक्विड में कपड़े को कम से कम आधे घंटे के लिए भिगने के लिए छोड़ दें। 
  • आखिर में कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें। 
  • आप पाएंगी कि दाग साफ हो चुका है। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • कपड़ों पर लगे दाग को हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल न करें। यह कपड़े के फैब्रिक को खराब कर देता है। इसके इस्तेमाल से कपड़ा फटने लगेगा। 
  • कलरफुल पर लगे दाग से छुटकारा पाने के लिए हार्श केमिकल का इस्तेमाल न करें। इसके उपयोग से कपड़े का रंग फेड हो सकता है। 
  • दाग जिद्दी न हो, इसके लिए तुरंत दाग को साफ करना चाहिए। दाग हटाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से न केवल दाग पक्का हो जाएगा, बल्कि कपड़ा भी खराब हो सकता है। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

iMAGE Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।