सिर्फ 1 चीज से गंदे प्लास्टिक कूलर को 5 मिनट में करें साफ

Tips To Clean White Plastic Cooler: इस समय पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। तपती गर्मी से बचने के लिए मिडिल क्लास के लोग कूलर का ही इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि कूलर न सिर्फ इकोनॉमिकल होते हैं और कूलर की हवा एसी की तरह नुकसान भी नहीं करती है। बिजली बिल भी कम आता है।
कूलर से राहत तो मिलती है, लेकिन कई लोग कूलर की साफी पर ध्यान नहीं देते हैं। खासकर सफेद प्लास्टिक के कूलर की सफाई नहीं करते हैं, तो कूलर के ऊपर मोटी गंदगी जम जाती है। कई बाद दाग के निशान भी पड़ जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको 1 ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके सफेद प्लास्टिक के कूलर को आसानी से सिर्फ 5 मिनट के अंदर साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

सफेद प्लास्टिक के कूलर पर मौजूद दाग या गंदगी को साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन उससे पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। इसके लिए सबसे पहले कूलर के सभी हिस्सों पर नमक और पानी का मिश्रण तैयार करके छिड़काव कर दें। इससे कूलर पर मौजूद गंदगी नरम हो जाती है, जिसे बाद में साफ करना आसान होता है।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

जिस 1 चीज से सफेद प्लास्टिक के कूलर को 5 मिनट में चमकाने की बात कर रहे हैं उसका नाम बेकिंग सोडा है। वैसे को खाना बनाने और घर की सफाई करने के लिए आपके एक बार नहीं, बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। कूलर को साफ करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 बर्तन में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा को निकाल लें।
- अब इसमें 1 लीटर पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- मिश्रण में 1-2 चम्मच नींबू का रस भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और स्प्रे बोतल में भर लें।
- इसके बाद कूलर के सभी हिस्सों पर स्प्रे का छिड़काव करके लगभग 5 मिनट के छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और पानी से कूलर को धो लें।
इसे भी पढ़ें: बालकनी से लेकर लिंविंग रूम तक की सफाई करने के कुछ आसान टिप्स
कूलर से दाग साफ करने के टिप्स
अगर कूलर पर किसी भी चीज का दाग या निशान लग हुआ तो बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। (फैन की स्पीड बढ़ाने के टिप्स)
- इसके बाद मिश्रण को लेकर दाग वाले स्थान पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करें

बेकिंग सोडा और सिरके के इस्तेमाल से से गंदे से गंदे प्लास्टिक के कूलर को चंद मिनटों में चमका सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये टिप्स-
- सबसे पहले 4-5 चम्मच सिरके को स्प्रे बोतल में भरकर कूलर पर छिड़काव कर लें।
- अब 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर को छिड़कर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद कूलर पर पानी की कुछ बूदों को गिराते हुए क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
इन टिप्स को भी करें फॉलो
गंदे पड़े सफेद प्लास्टिक के कूलर को साफ करने के लिए आप अन्य कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अमोनिया पाउडर, ब्लीच पाउडर और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के इस्तेमाल से भी कूलर को चमका सकते हैं।
नोट: कूलर टंकी को साफ करने के लिए भी बेकिंग सोडा या फिर सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।