Cleaning Tips With Baking Soda: कपड़े पर लगे हल्दी के दाग को बेकिंग सोडा की मदद से इस तरह हटाएं

Cleaning Tips With Baking Soda: हल्दी का जिद्दी से जिद्दी दाग हटाने के लिए इस बार इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा। 
Updated:- 2022-08-26, 12:36 IST
image

Stain Removing Tips: किसी न किसी कारण से कपड़ों पर दाग लग ही जाते हैं। खासतौर पर खाना बनाते या खाते वक्त हल्दी का दाग लगना आम बात है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि हल्दी का दाग हटाने में बेहद मेहनत लगती है। जिसके कारण वह उस कपड़े को पहनना बंद कर देती हैं।

क्या आप भी ऐसा ही सोचती हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। कपड़े पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं दाग हटाने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

बेकिंग सोडा से ऐसे करें साफ 

tips to clean stain with baking soda
कपड़ों पर दाग लगना बेहद सामान्य बात है। खासतौर पर जब हम खाना बनाते हैं, इस दौरान हल्दी के छींटे कपड़े पर पड़ जाते हैं। इसके लिए आपको महंगे डिटर्जेंट की जरूरत नहीं पडे़गी। आप चुटकियों में कपड़ों से हल्दी का दाग हटा सकती हैं। 

आवश्यक चीजें

  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • पानी 
  • 1 चम्मच सिरका

विधि

how to clean stain clothes

  • सबसे पहले आपको एक बाउल चाहिए होगा। 
  • इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा, थोड़ा सा पानी और 1 चम्मच सिरका डालें।
  • अब चम्मच की मदद से इन्हें मिला लें।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा का पेस्ट पतला नहीं होना चाहिए। अन्यथा इसका असर कम होगा। इसलिए थिक पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को उस जगह लगाएं, जहां पर दाग लगा है। 
  • कम से कम 10 मिनट तक बेकिंग सोडा के पेस्ट को दाग पर लगा रहने दें। (बेकिंग सोडा के फायदे)
  • समय सीमा पूरी होने के बाद ब्रश से दाग वाली जगह को अच्छे से रगड़ लें। 
  • फिर कपड़े को धो लें। आप देखेंगी कि आपके कपड़ों से हल्दी का दाग हट गया है। 

इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स

 

ध्यान रखने योग्य बातें

keep these thing in mind while removing stain

  • अगर आप दाग हटाने के लिए किसी केमिकल प्रोडक्ट का उपयोग कर रही हैं तो पहले बोतल पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि क्या आप कपड़े पर अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं?
  • जिस तरह हम पैच टेस्ट करते हैं, उसी तरह दाग हटाने से पहले आपको भी यह करके देखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दाग हटाते समय अगर करेंगी यह छह गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना

  • केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के दौरान ग्लव्स पहनना न भूलें। वरना आपके हाथों को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • दाग को हटाने के लिए ब्लीच का उपयोग न करें। 
  • कपड़ों को दाग लगने से बचाने के लिए खाना खाते वक्त अपने टॉप को ढक लें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।