Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

क्लीनर या एसिड नहीं.. इस एक सस्ती चीज से मैली टॉयलेट सीट को बनाएं चमकदार

टॉयलेट सीट अगर बहुत गंदी हो गई है, तो जरूरी नहीं कि इसे चमकाने के लिए आपको मार्केट वाली क्लीनर ही लेने की जरूरत हो। आप फ्री की एक चीज से भी टॉयलेट सीट को चकाचक कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि हम किस चीज की बात कर रहे हैं।
Updated:- 2025-02-19, 14:11 IST
Toilet Cleaning easy tips

टॉयलेट सीट घर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला हिस्सा होता है, जहां साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर बैक्टीरिया और कीटाणु तेजी से पनप सकते हैं। अगर नियमित रूप से सफाई न की जाए, तो यह न केवल दुर्गंध फैलाने लगता है, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। टॉयलेट सीट की सफाई के लिए अक्सर लोग हार्ड केमिकल्स, एसिड और क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे भी कुछ खास असर नहीं पड़ता है। ऐसे में, हम आपको बता दें कि आप बिना किसी हानिकारक केमिकल के भी आप अपनी टॉयलेट सीट को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आगे जानते हैं कि टॉयलेट सीट को साफ करने का सबसे आसान, असरदार और कीफायती तरीका क्या है।

किस चीज से चकाचक कर सकते हैं टॉयलेट सीट?

आप अपने घर की टॉयलेट सीट को चमकाने के लिए आप सबसे सस्ती चीज यानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल इंडियन टॉयलेट की सीट को बल्कि कंबोड सीट को भी चकाचक बनाने में कारगर हो सकता है। मिट्टी को किस तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, आइए इस बारे में जान लेते हैं।

टॉयलेट सीट साफ करने के लिए आवश्यक सामग्री

toilet cleaning hacks

  • साधारण मिट्टी – 2 कप
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 बड़ा चम्मच
  • सेंधा नमक या सामान्य नमक – 1 बड़ा चम्मच
  • सिरका (विनेगर) – 1/2 कप
  • गुनगुना पानी – जरूरत अनुसार

इसे भी पढ़ें- लो जी मिल गया टॉयलेट चमकाने का सबसे आसान और असरदार तरीका, आप भी करें ट्राई

टॉयलेट सीट की सफाई से पहले करें ये काम

सबसे पहले मिट्टी में नींबू का रस, बेकिंग सोडा, नमक और सिरका मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण की मदद से अब आप हर तरह की टॉयलेट सीट साफ कर सकते हैं। साथ ही, उसे चमकदार भी बना सकते हैं। बस इसके तरीके के बारे में जान लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- घर में बनी इस 1 जादुई टैबलेट से टॉयलेट बाउल को 20 मिनट में कर सकते हैं साफ, कीटाणुओं से भी मिलेगा छुटकारा

टॉयलेट सीट साफ करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

How to clean toilet without cleaner

स्टेप 1- टॉयलेट सीट पर अच्छे से होममेड क्लीनर लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मिश्रण टॉयलेट सीट की गंदगी, दाग-धब्बे और बैक्टीरिया को हटाने में मदद कर सकता है।

स्टेप 2- अब ब्रश या किसी पुराने कपड़े से हल्के हाथों से रगड़कर उसे स्क्रब करें। खासकर किनारों और अंदरूनी हिस्सों को अच्छी तरह साफ करें।

स्टेप 3- अंत में साफ पानी से टॉयलेट सीट को धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद, आपको इस होममेड क्लीनर का कमाल देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट क्लीन करना आपको भी लगता है आफत? बिना क्लीनर 10 मिनट में ऐसे हो सकता है साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।