Toilet Cleaning Hacks: घर में बनी इस 1 जादुई टैबलेट से टॉयलेट बाउल को 20 मिनट में कर सकते हैं साफ, कीटाणुओं से भी मिलेगा छुटकारा

Toilet Bowl Easy Cleaning Tips: दिल्ली की प्रदूषित वातावरण और जहरीली हवाओं के बीच घर को साफ-सुथरा रखना भी बेहद जरूरी है। किचन-बेडरूम से लेकर अन्य कमरे तक को ऑल टाइम कलीन रख कर आप गंदगी से खुद को बचाए रख सकते हैं। यही नहीं, घर के टॉयलेट को साफ रखना तो और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि अन्य जगहों के मुकाबले घर के इसी प्लेस पर सबसे ज्यादा जर्म्स पनपते हैं। यह स्वास्थ्य के दृष्टटिकोण से नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप टॉयलेट साफ करते हैं, लेकिन इसके बाउल से दाग जल्दी नहीं जाते हैं, तो आपको इस आर्टिकल में बताए गए तरीके को आजमाना चाहिए। दरअसल, यहां पर आज हम आपको टॉयलेट बाउल को चकाचक बनाने के लिए एक ऐसी जादुई टैबलेट के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप अपने टॉयलेट को 20 मिनट के अंदर चमका सकते हैं। साथ ही, उससे कीटाणुओं का भी खतरा नहीं रहेगा।
टॉयलेट साफ करने के लिए जादुई टैबलेट बनाने के आवश्यक सामग्री
- बेकिंग सोडा - 1 कप
- साइट्रिक एसिड - 1/2 कप
- नींबू या पुदीना - कुछ बूंदें
- पानी - आधा कप
इसे भी पढ़ें- सफाई के बाद भी बाथरूम से आ रही है गंदी स्मेल? फॉलो करें ये आसान घरेलू उपाय
टॉयलेट साफ करने के लिए टैबलेट बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बर्तन में बेकिंग सोडा और साइट्रिक एसिड को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें कुछ बूंदें पुदीना का रस या इसका तेल मिलाएं। इससे आपके टॉयलेट में अच्छी खुशबू आएगी।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को गूंद लें। ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे एकदम डो की तरह रखना है।
- अब, इस डो से छोटी-छोटी गोलियां बनाकर कुछ घंटों के लिए हवा में सूखने के लिए छोड़ दें।
- बस, आपका टैबलेट पूरी तरह है। आप इसको टॉयलेट साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एक या दो नहीं.. गंदे Toilet को चकाचक बनाने के लिए फॉलो करें ये 3 Easy Tips
टॉयलेट साफ करने का तरीका
- टॉयलेट में पानी डालें।
- इसके बाद, एक टैबलेट को टॉयलेट बाउल में डाल दें।
- इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- जब यह पानी में जाकर पूरी तरह घुल जाए, तो ब्रश की मदद से उसे रगड़ें।
- फिर, टॉयलेट को फ्लश कर दें। इससे आपका टॉयलेट बाउल बिल्कुल साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदा टॉयलेट भी साफ कर देगा ये घरेलू नुस्खा, बस डिटर्जेंट में मिलाएं ये 3 चीजें और देखें जादू
टॉयलेट क्लीनर टैबलेट के फायदे

- यह टैबलेट आपके टॉयलेट को गहराई से साफ कर सकता है।
- यह टॉयलेट में जमे हुए दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है।
- यह आपके टॉयलेट को कीटाणु मुक्त बना सकता है।
- यह आपके टॉयलेट में एक ताजा खुशबू प्रदान करेगा।
- यह बाजार में मिलने वाले महंगे टॉयलेट क्लीनर से सस्ता और प्राकृतिक विकल्प है।
इसे भी पढ़ें- लो जी मिल गया टॉयलेट चमकाने का सबसे आसान और असरदार तरीका, आप भी करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।