सफेद पैंट पर लगे किसी भी जिद्दी दाग को हटाने का तरीका जानें

ज्यादातर लोग व्हाइट पैंट पहनना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग दाग लगने के डर से व्हाइट पैंट नहीं पहनते हैं। क्योंकि व्हाइट पैंट पर दाग आसानी से लग जाते हैं। जिसके बाद व्हाइट पैंट को दोबारा पहनने का ख्याल दिमाग से निकल जाता है। ऐसे कई लोग होते हैं, जो पैंट पर दाग लगने के बाद उसका इस्तेमाल कभी नहीं करते हैं। लेकिन अगर आपके भी व्हाइट पैंट में किसी तरह का दाग लग गया है तो आपको उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में व्हाइट पैंट पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग हटाने के तरीके बताएंगे। आप घर में मौजूद घर कुछ चीजों से आसानी से दाग हटा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
बेकिंग सोडा का करें उपयोग

अगर आपकी व्हाइट पैंट पर दाग लग गया है तो आप इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपकी व्हाइट पैंट में टमाटर, हल्दी और सब्जी का दाग लग गया है, तो इसके लिए बेकिंग सोडा एकदम बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपकी पैंट पर हल्दी का दाग लग गया है तो दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा डालें और फिर थोड़े सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह से रगड़ लें। ऐसा करने से हल्दी का दाग आसानी से हट जाएगा।
अमोनिया
आप व्हाइट पैंट पर से किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए अमोनिया का उपयोग कर सकती हैं। इससे आसानी से दाग हट जाते हैं। बस दाग वाली जगह पर अमोनिया डालकर छोड़ दें। करीब 5-10 बाद पैंट को अच्छे से रगड़ लें। अमोनिया के इस्तेमाल से पैंट पर लगा जिद्दी से जिद्दी दाग हट जाएगा और आप दोबारा से व्हाइट पैंट पहन पाएंगी।
नींबू का रस आएगा काम

व्हाइट पैंट पर लगे दाग को हटाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू को क्लीनिंग एजेंट माना जाता है। इसी कारण आप इसका इस्तेमाल कपड़ों को साफ करने यानी दाग-धब्बे हटाने के लिए कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको नींबू को दाग वाली जगह पर 3-5 मिनट के लिए रगड़ना होगा। इससे पैंट पर लगे किसी भी प्रकार का दाग आसानी से हट जाएगा। (हेयर डाई के दाग हटाने के आसान हैक्स)
इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से घर पर छुड़ाएं पेंट के दाग
रबिंग अल्कोहल का उपयोग करें
रबिंग अल्कोहल क्लीनिंग के लिए काम आता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल किसी भी तरह के जिद्दी दाग को हटाने के लिए कर सकती हैं। अब इसके लिए आपको रबिंग अल्कोहल और नींबू का रस चाहिए होगा। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। करीब 10 मिनट तक लगाएं रखें। करीब 10 मिनट बाद किसी ब्रश या अपने हाथों से रगड़कर साफ कर लें। (खून के जिद्दी दाग को हटाने के आसान हैक्स)
इसे भी पढ़ें: जींस पर लगे इंक के दाग को इन आसान तरीकों से हटाएं
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से हटाएं दाग

अगर किसी कारण से आपके व्हाइट पैंट पर दाग लग गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से जिद्दी से जिद्दी दाग को हटा सकती हैं। पैंट पर लगे दाग को हटाने के लिए एक बाउल में गरम पानी के साथ दो चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाएं। अब पैंट के जिस हिस्से में दाग लगा है, उस हिस्से को इस मिश्रण में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें। करीब 10-15 मिनट बाद ब्रश की मदद से दाग वाली जगह को अच्छे से रगड़ लें। आप पाएंगी कि व्हाइट पैंट पर लगा दाग अब हट चुका है। (इंक या स्याही के दाग हटाने)
इन बातों का रखें ध्यान
- दाग हटाने के लिए किसी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। इससे पैंट फट हो सकती है।
- कोशिश करें कि गंदी जगह पर न बैठें। इससे व्हाइट पैंट पर दाग लग सकता है।
- व्हाइट पैंट को कभी भी रंगीन कपड़ों के साथ न धोएं।
- व्हाइट पैंट पर लगे दाग को हटाने के लिए ब्लीच का उपयोग न करें। इससे आपकी खराब हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।