बच्चों के चांदी की पायल हो गई है काली, तो इन टिप्स की मदद से घर पर ही चमकाएं

आज के समय में लोग सोना पहनें या ना पहनें लेकिन चांदी आभूषण पहनना हर किसी को पसंद होता है। छोट-छोट बच्चों पर तो पायल बेहद सुंदर लगते हैं। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं कि वह अपने बच्चों के पायल को भी बेचते नहीं। वह सालों तो उसे संभाल कर रखते हैं।
परिवार का मानना होता कि वह इन पायल को अपने बच्चों के बच्चे यानी अपने पोते या पोती को पहनाएंगे। लेकिन जब तक यह समय आएगा , तब तक इन पायल का बुरा हाल हो जाता है।
साथ ही, अगर आप रोज अपने बच्चों को पायल पहना रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि उनका रंग काला तो पड़ेगा ही। बच्चे दिनभर मिट्टी में खेलते हैं, पानी में जाते हैं, इसलिए पायल काली पड़ जाती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बच्चों की पायल को घर पर ही साफ कर सकते हैं। सालों बाद भी यह पायल बिलकुल नए जैसी लगेगी।
नमक और नींबू से इस तरह करें साफ
- अगर चांदी की पायल काली पड़ गई है, तो सबसे पहले आप एक नींबू को काट लें।
- एक प्लेट में 2 चम्मच नमक रखें। (ज्वेलरी की चमक कैसे बनी रहेगी सालों-साल तक)
- फिर कटे हुए नींबू में से बीज निकाल दें और नींबू को नमक की प्लेट में डाल दें।
- थोड़े देर तक नींबू को ऐसे ही रहने दें , फिर कुछ देर बाद इससे चांदी को रगड़ें।
- इस तरह आपकी चांदी पर बैठी मिट्टी भी साफ हो जाएगी और इसका कालापन भी दूर हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: चांदी की पायल काली पड़ गई है? इन 3 टिप्स की मदद से घर बैठे चमकाएं, लगेगी बिल्कुल नई जैसी
चांदी की वस्तुओं को हेयर कंडीशनर से धोएं
- इसके लिए 5 रुपये वाला कंडीशनर का पाउच भी प्रयोग में ला सकती हैं।
- सबसे पहले आपको एक बर्तन में 2 पाउच कंडीशनर को डालना है।
- फिर इसमें 6 से 7 चम्मच पानी डालें। (Jewellery खरीदने जा रही हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो)
- ध्यान रखें की इसे बिलकुल पानी जैसी नहीं बनाना है।
- इसका पेस्ट गाढ़ा ही रहना चाहिए।
- इसके बाद आप इसमें चांदी की पायल को आधे घंटे तक डालकर छोड़ दें।
- इस तरह घर पर ही आप चांदी की पायल को बिलकुल नए जैसा चमका देंगे।
इसे भी पढ़ें- चांदी की चमक को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
दूध से करें साफ
- इसके लिए सबसे पहले आपको डेढ़ कप पानी में आधा कप दूध लेना है।
- दूध हल्का गर्म होना चाहिए।
- इसमें आप नींबू निचोड़ लें।
- फिर इसमें रात पर अपनी चांदी की पायल को भिगो कर रख दें।
- अगले दिन आपको अपनी चांदी का पीयल बिलकुल नए जैसी लगेगी।
- अगर चांदी की पायल पर मिट्टी भी बैठ गई है, तो इसे आपको हल्के ब्रश से साफ करना होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।