जानें नल पर लगे जंग को चुटकियों में साफ करने के हैक्स

जिन चीजों पर पानी पड़ता है, उन पर जंग लग जाता है। इनमें किचन से लेकर बाथरूम के नल शामिल हैं। जंग के कारण नल देखने में भी बेकार लगता है। नल पर लगे जंग को साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको नल को जंग से बचाने से लेकर साफ करने तक का तरीका बताएंगे।
क्यों लगता है जंग?

जंग तब लगता है, जब आयरन और ऑक्सीजन नमी के साथ रिएक्ट करते हैं। साथ ही पानी में जब आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, तब भी जंग लग जाता है। पानी में बैक्टीरिया और मिनरल के कारण भी लोहे और स्टील पर जंग लग सकता है।
नमक और नींबू के रस से कैसे हटाएं जंग का दाग
खाने के स्वाद को बढ़ाने से लेकर खट्टापन के लिए नींबू फायदेमंद होता है। नींबू भी क्लीनिंग के लिए एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है। नींबू के रस में एसिड पाया जाता है। एसिड की मदद से कीड़े से लेकर बदबू तक के दाग हटाए जा सकते हैं।
अगर नल पर जंग लगा गया है, तो इसे हटाने के लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाकर इसका उपयोग कर सकती हैं। इस घोल में पुराना टूथ ब्रश डालें। अब ब्रश की मदद से नल पर अच्छे से पेस्ट को रगड़ें। पेस्ट को करीब दस मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। आखिर में ठंडे पानी से नल को साफ कर लें। नींबू के रस और नमक के पेस्ट से जंग हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड रस्ट रिमूवर, जानें बनाने का तरीका
एल्युमिनियम फॉयल से जंग हटाने का तरीका
एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग केवल रोटी को गर्म रखने के लिए नहीं किया जाता है। आप इस फॉयल की मदद से जंग के दाग भी हटा सकती हैं। इसके लिए आपको एल्युमिनियम फॉयल से बॉल बनानी होगी। इस बाल को कोका कोला में भिगो लें। अब इस नल पर अच्छे से रब कर लें। कोला में कार्बोनिक एसिड पाया जाता है, को आयरन ऑक्सिडाइज्ड के साथ मिलकर केमिकल रिएक्शन करता है। (एल्युमिनियम फॉयल से जुड़े हैक्स)
इसे भी पढ़ें: कपड़े पर लग गया है जंग का दाग, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
कमर्शियल रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल कैसे करें
आपको बाजार में जंग को हटाने के लिए रिमूवर मिल जाएंगे। इन रिमूवर का इस्तेमाल करने से पहले बोतल पर लिखे निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें। बोतल पर लिखी जानकारी पढ़ने से आपको पता चल जाएगा कि कितना और कैसे इसका उपयोग करना है। इस बात का भी ध्यान रखें कि कई तरह के रिमूवर का इस्तेमाल करते वक्त ग्लव्स पहने जाते हैं। रिमूवर के उपयोग के बाद इसे अच्छे से सेट होने के लिए छोड़ दें। (क्लीनिंग से जुड़े हैक्स)
आप घर पर भी एक बोतल में 1/2 कप गर्म पानी, 1/2 चम्मच सफेद सिरका, 1/2 चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स करें। लीजिए बन गया रस्ट क्लीनर।
नल पर जंग न लगने के हैक्स
- नल पर जंग न लगे, इसके लिए आपको नल को साफ रखना चाहिए। कोशिश करें कि हर इस्तेमाल के बाद आप नल को सूखे कपड़े से पोंछ लें।
- अगर आपके यहां हार्ड वाटर सप्लाई है, तो वाटर सॉफ्टनिंग सिस्टम इंस्टॉल करें।
- हफ्ते में एक बार डिशवॉशिंग सोप या डिटर्जेंट की मदद से नल को साफ करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।