Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:36 AM IST

Easy Hacks: इन आसान तरीके से लोहे के दरवाजें पर लगे जंग को हटाएं

लोहे के दरवाजें में लगे किसी भी जंग को आप आसानी से हटा सकती हैं। आइए जानते है कुछ आसान हैक्स के बारे में।
Updated:- 2021-04-15, 16:41 IST
image

घर का मुख्य दरवाजा अमूमन लोहे का ही होता है। कई बार इन लोहे के उपर पानी पड़ने के चलते या किसी अन्य वजह के चलते जंग लग जाता है। आपने ध्यान दिया होगा कि लोहे के ऊपर भूरे रंग की परत जम जाती है। इसे ही जंग लगना कहते हैं। इसके चलते धीरे-धीरे दरवाजें बेकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर इन्हें समय रहते साफ नहीं किया जाता है तो दरवाजा अंदर से भी खोखला हो जाता है। कभी-कभी तो जंग के चलते नया दरवाजा भी लगाना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहती कि अधिक पैसा खर्च हो तो आप इसे आसानी से हटा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं लोहे पर मौजूद इन जंग को हटाने के कुछ तरीकों के बारे में।

सैंडपेपर का करें इस्तेमाल 

how to clean rust from iron door inside

किसी भी लोहे के सामान में लगे जंग हो हटाने के लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप जंग वाली जगह लगभग पांच से दस मिनट अच्छे से रगड़े। इसे रगड़ने लोहे पर मौजूद भूरे रंग की परत आसानी से निकल जाती है। जंग निकालने के बाद आप दरवाजे को पेंट भी कर सकती हैं। सैंडपेपर आजकल आसानी के किसी भी हार्डवेयर के दुकान पर मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: एल्यूमिनियम की कड़ाही चाहे कितनी भी काली हो, इस टिप्‍स से हो जाएगी एकदम नई

कोका-कोला का करें इस्तेमाल 

how to clean rust from iron door inside

किसी भी धातु से जंग को हटाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, कोका-कोला में कार्बोनेट होता है, जो किसी भी जंग हो हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए जंग लगी जगह पर इसे डालना है और कुछ देर के लिए छोड़ देना है। कुछ देर बाद किसी साफ कपड़े या स्पंज से साफ कर लेना है। इससे जंग आसानी से निकल जाते हैं। इस परिक्रिया को एक दो बार भी सकती हैं। (गार्डन टूल्स से जंग हटाने के उपाय)

 

सफेद सिरके का प्रयोग

how to clean rust from iron door inside

सिरका किसी भी जंग को निकालने के लिए एक बेस्ट घरलू उपाय है। इसके लिए आप किसी स्प्रे बोतल में सिरके को भर लीजिए और जंग वाली जगह पर अच्छे से छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। आप थोड़ा अधिक मात्रा में इसका छिड़काव ज़रूर करें। लगभग 10-15 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़कर अब साफ कर लीजिए और किसी साफ कपड़े से पोछ लीजिए। सिरका स्प्रे को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कीजिए क्यूंकि, पानी की वजह से फिर से जंग लग सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: कितने तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में जानती हैं आप?

नमक और नींबू से हटाएं जंग 

how to clean rust from iron door inside

इसके लिए आप सबसे पहले किसी बर्तन में नमक और नींबू रस को डालकर घोल बना लीजिए। अब इस घोल को जंग लगी जगह पर पेल की तरह लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर ब्रश की मदद से इसे रगड़कर साफ कर लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमक में मौजूद अपघटक और नींबू में मौजूद सिट्रिक अम्ल मिलकर एक रासायनिक प्रतिक्रिया बनाते हैं, जो किसी भी जंग को आसानी से हटा देते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@hackaday.com,imimg.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।