Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Stain Removal: पीरियड्स में पैड लीकेज के कारण बेडशीट पर लग गया है खून? ऐसे हटाएं दाग

Easy Hacks: बेडशीट पर लगे दाग को हटाने के लिए स्टेन रिमूवल के बजाय आप बेकिंग सोडा से लेकर नींबू तक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-10-04, 13:20 IST
image

Blood Stain Removal Tips: हर महीने महिलाओं को पीरियड्स होते हैं। इन दिनों शरीर से खून निकलता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें क्रैंप्स से लेकर असहज महसूस करना शामिल हैं। पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को इस बात का डर लग रहता है कि कपड़ों पर खून का दाग न लग जाए। 

पीरियड्स के दौरान दर्द के अलावा पैड लीकेज का डर रहता है। अक्सर रात में सोते वक्त बेडशीट पर खून का दाग लग जाता है। इसके कारण बेडशीट गंदी हो जाती है। खून का दाग आसानी से हटता भी नहीं है। दाग जिद्दी भी हो जाता है। इसके कारण बेडशीट का इस्तेमाल दोबारा नहीं किया जा सकता है।

क्या आप भी ब्लड स्टेन को रिमूव करने के लिए बाजार में मिलने वाले स्टेन रिमूवल का इस्तेमाल कर चुकी हैं? इसके बावजूद भी बेडशीट पर लगा खून का दाग साफ नहीं हो रहा है? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बेडशीट पर लगे खून के दाग को हटाने का आसान तरीका बताएंगे। 

कॉर्न स्टार्च से कैसे हटाएं दाग? (Easy Hacks For Stain Removal)

how to remove blood stain using corn starch

कॉर्न स्टार्च का उपयोग खाने में किया जाता है। इसकी मदद से खाना टेस्टी बनता है। रात को सोते वक्त पीरियड्स में पैड लीकेज के कारण बेडशीट पर दाग लग जाता है। खून का दाग आसानी से हटता नहीं है। दाग हटाने के लिए आप कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। खून का दाग हटाने के लिए ऐसे करें कॉर्न स्टार्च का उपयोग-

  • 2-3 चम्मच कॉर्न स्टार्च में पानी मिलाएं। 
  • अब नींबू का रस निचोड़ लें। 
  • सभी चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। 
  • पेस्ट को कुछ देर अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। 
  • करीब 10 मिनट बाद ब्रश की मदद से दाग को अच्छे से रगड़ लें। 
  • आखिर में ठंडे पानी से सर्फ के साथ बेडशीट को धो लें। 

सिरका से दाग हटाने का तरीका जानें (Vinegar Hacks)

how to remove blood stain using vinegar

अचार को खट्टा बनाने से लेकर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। घर की सफाई में भी सिरका फायदेमंद होगा। सिरका की मदद से दाग से भी छुटकारा पाया जा सकता है। खून का दाग हटाने के लिए ऐसे करें सिरका का इस्तेमाल-

  • बेडशीट पर जहां खून का दाग लगा है, वहां सिरका डालें। 
  • अब दोनों हाथों से बेडशीट को अच्छे से रब कर लें। 
  • ठंडे पानी से बेडशीट को सर्फ की मदद से धो लें। 
  • सिरका के उपयोग से बेडशीट पर लगा दाग आसानी से हट जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़े में लगे खून के जिद्दी दाग को हटाने के आसान हैक्स

बोरेक्स पाउडर से कैसे हटाएं दाग

how to remove blood stain from bedsheet in hindi

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल घर की सफाई में किया जाता है। बोरेक्स पाउडर की मदद से बेडशीट पर लगे दाग से छुटकारा पा सकती हैं।

  • बोरेक्स पाउडर में सिरका मिलाएं।
  • गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • बेडशीट को पानी में धो लें।

इसे भी पढ़ें: पैंट पर लग गया है पीरियड ब्लड का दाग, इस एक चीज से करें साफ

दाग हटाने के टिप्स

  • खून के दाग को गर्म पानी से साफ न करें। गर्म पानी से दाग गहरा हो जाता है, जिससे यह आसानी से साफ नहीं होता है। 
  • बेडशीट पर लगे दाग को हटाने के लिए सबसे पहले पानी में भिगो लें। इससे दाग आसानी से हट जाएगा। 
  • दाग को हटाने के पूरी बेडशीट को धोने के बजाय केवल दाग को साफ करें।
  • बेडशीट को दागरहित बनाए रखने के लिए इसे मशीन में न धोएं। मशीन के बजाय हाथों से दाग को हटाने की कोशिश करें। 
  • टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों को चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। टूथपेस्ट के उपयोग से दाग भी हटाए जा सकते हैं। अगर बेडशीट पर खून का दाग लग गया है, तो उस जगह पर टूथपेस्ट लगाएं। टूथपेस्ट के ऊपर थोड़ा-सा सिरका डाल दें। 
  • दाग को हटाने के लिए बे़डशीट पर नींबू रगड़ लें। नींबू के रस में एसिड पाया जाता है, जो सफाई करने में मददगार है।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।