पैंट पर लग गया है पीरियड ब्लड का दाग, इस एक चीज से करें साफ

पीरियड्स, इन दिनों महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। केवल दर्द ही नहीं है, जो उन्हें परेशान करता है बल्कि वह पूरे समय इस बात को लेकर टेंशन में रहती हैं कि कहीं कपड़े पर खून का दाग तो नहीं लग गया है।
पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होती है। इस दौरान लीकेज की समस्या आम है। यानी कपड़ों पर खून का दाग लग जाता है। खासतौर पर पैंट और अंडरवियर पर खून के दाग लगने के बाद, ऐसे कपड़े को फेंकने का मन करता है। खून के दाग जिद्दी होने के कारण आसानी से साफ नहीं होते हैं।
अगर आपकी पैंट पर पीरियड ब्लड का दाग लग गया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। साथ ही, आप उस आउटफिट को दोबारा पहन सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर में मौजूद एक चीज से दाग हटाने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं पैंट पर लगे दाग को हटाने का आसान और असरदार उपाय।
सबसे पहले करें यह काम

किसी भी चीज का दाग हो, आपको तुरंत इसे साफ करना चाहिए, ताकि दाग जिद्दी न हो। अगर आपने दाग वाले कपड़े को कुछ घंटे बाद या एक दिन बाद साफ करेंगी, तो दाग नहीं हटेगा। सबसे पहले आपको दाग वाली जगह को पानी से साफ करना चाहिए। आप चाहें, तो पैंट को पानी में भिगोकर रख सकती हैं। इससे दाग हटाने में आसानी होगी।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड क्या है?
हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक तरह का केमिकल है। यह केमिकल हल्के नीला रंग के पानी जैसा होता है। यह रंगहीन भी दिखता है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल घर के कई कामों में किया जाता है, जिनमें घर की सफाई से लेकर कीड़े भगाना तक शामिल है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड का करें इस्तेमाल

- पैंट को करीब आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रख दें।
- अब इसमें आधे से ज्यादा ढक्कन हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें। (हाइड्रोजन पेरोक्साइड से जुड़े हैक्स)
- पैंट को इस लिक्विड में करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- आखिर में पैंट को अच्छे से वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: अगर आपके शॉर्ट्स पर लग गया है period stain तो कुछ ऐसे करें इसे रिमूव
इन बातों का रखें ध्यान

- दाग कोई भी हो, अगर तुरंत साफ न किया जाए तो यह जिद्दी हो जाते हैं। इसलिए दाग को उसी समय साफ करें। अगर आप दाग वाले कपड़े को धो नहीं सकती हैं, तो केवल पानी से साफ कर लें।
- दाग को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय ठंडा पानी का उपयोग करें, इससे दाग आसानी से हट जाएगा। (हल्दी के दाग कैसे हटाएं)
- खून के दाग वाले कपड़े को मशीन में न धोएं। इससे दाग हटता नहीं है। इसके बजाय हाथों से पैंट धोएं।
- दाग को हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल न करें। ब्लीच दाग को साफ कर देता है, लेकिन इसके कारण कपड़े का फैब्रिक खराब हो जाता है और फटने लगता है।
- पीरियड ब्लड को साफ करने के लिए आप नींबू, विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तीनों चीजों में एसिड पाया जाता है, जो दाग को हटाने में सक्षम है।
- किसी भी दाग को हटाने के लिए हार्श केमिकल का इस्तेमाल न करें। इससे कपड़ा खराब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Stain Cleaning: सफेद शर्ट पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए ये नुस्खे अपनाएं
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।