herzindagi
tips to clean lower part of the washing machine in hindi

वॉशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से में जम गई है गंदगी तो इन 3 हैक्स से करें सफाई  

वॉशिंग मशीन के नीचे अगर आप काफी दिनों तक सफाई न करें तो वह हिस्सा बहुत अधिक गंदा हो जाता है। इसे आप आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए हम आपको कुछ सिंपल हैक्स बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-10, 17:20 IST

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हर घर में होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सही तरह से करने के साथ -साथ आपको वॉशिंग मशीन की सफाई सही से करने की जरूरत होती है। वॉशिंग मशीन की सफाई करने के लिए आपको ऊपर भाग के साथ-साथ नीचे के भाग को भी साफ करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आप कैसे वॉशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से को साफ कर सकती हैं। 

1)वॉशिंग मशीन के नीचे वाले भाग को स्पंज से करें साफ 

how to clean lower part of the washing machine  

सबसे पहले वॉशिंग मशीन के नीचे वाले भाग को साफ करने के लिए हल्का सा उठाएं। वॉशिंग मशीन भारी होती है इसलिए नीचे वाले हिस्से की सफाई करते समय आपको किसी अन्य व्यक्ति की भी मदद लेनी चाहिए ताकि मशीन का भार आपको अलग से न उठाना पड़े। इसके बाद स्पंज से सारी गंदगी को साफ करें। आप स्पंज को हल्का गीला करके भी नीचे के भाग को साफ कर सकती हैं। ध्यान रखें कि जब आप नीचे वाले भाग की सफाई करें तो इसका प्लग निकाल दें।

इसे जरूर पढ़ें- वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाने के लिए अपनाएं यह टिप्‍स

2)माइक्रोफाइबर कपड़े की लीजिए मदद 

आप माइक्रोफाइबर कपड़े पर दो बूंद सेनिटाइजर डालें और इसके बाद पानी से इसे गीला कर लीजिए। फिर आपको माइक्रोफाइबर कपड़े से वॉशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से में जमा हुई गंदगी को साफ करना होगा। इसके अलावा आप स्क्रब की मदद से भी वॉशिंग मशीन के नीचे वाले पार्ट्स को साफ कर सकती हैं। 

 इसी भी पढ़ें -वॉशिंग मशीन में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी, बस इस छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

3)वॉशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से को ऐसे भी करें साफ 

अगर आप वॉशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से को आसानी से साफ करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको एक स्प्रे तैयार करना होगा। सबसे पहले स्प्रे बॉटल में चार से पांच बूंद नींबू की डाल दीजिए और इसके बाद इसमें दो कप पानी डालें। फिर इसे वाशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से पर छिड़क दीजिए। इसके बाद पुराने कॉटन के कपड़े से इसे साफ कर लें। इस प्रकार से वॉशिंग मशीन के नीचे की गंदगी साफ हो जाएगी। 

यह विडियो भी देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।