How to clean Jet shower: मॉडर्न टॉयलेट रूम होने के कारण आज अधिकतर घरों में वेस्टर्न सीट देखने को मिलती है। वेस्टर्न सीट में इस्तेमाल होने वाली जेट शावर स्प्रे कई कारणों से ब्लॉक हो जाते हैं। ब्लॉक होने की परेशानी अधिकतर पानी में पाए जाने वाले मिनरल्स या जंग लगने के कारण होता है। लंबे समय से इस्तेमाल होने वाले शावर कुछ समय के बाद ब्लॉक या फिर पानी का फोर्स कम हो जाता है. इसकी वजह से इन्हें साफ करने के लिए प्लंबर को बुलाना पड़ता है। इसके साथ ही पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अब अगर आप पैसे खर्च करने और इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीका। इस तरीके को अपनाने से न सिर्फ आप शॉवर से निकालने वाला पानी भी फोर्स में निकलेगा। साथ ही आपको प्लंबर को बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं इस हैक के बारे में।
जेट शॉवर को साफ करने के लिए जरूरी सामान
- एक पॉलीथीन
- विनेगर
- बेकिंग पाउडर
- रबड़ बैंड
- डिश वॉशिंग लिक्विड
इसे भी पढ़ें-आपके घर में सबसे ज्यादा गंदी होती हैं ये 5 जगहें, इनकी सफाई है बहुत जरूरी
इस्तेमाल करने का तरीका (How to clean shower head with vinegar and baking soda)
- इस तरीके को अपनाने के लिए सबसे पहले एक पॉलिथीन लें। अब इसमें व्हाइट विनेगर और बेकिंग सोडा डालें।
- इन दोनों सामग्रियों को मिलाने पर एक रिएक्शन दिखेगा। अब इसमें जेड शॉवर को डालकर 15-20 मिनट के लिए बांधकर छोड़ दें। अगर आपको जरूरत लगे, तो इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं।
- केमिकल रिएक्शन की वजह से शॉवर के ब्लॉक हुए होल ओपन हो जाएंगे।
- समय पूरा होने के बाद पॉलीथिन को खोलकर चेक करें कि पानी का फोर्स सही आ रहा है या नहीं।
- अगर इसके बाद भी पानी कम आ रहा है तो आप इसे खराब पड़े टूथब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। ऐसा करने से जेड शॉवर पूरी तरह से सही हो जाएगा।
जेड शॉवर साफ करने का दूसरा तरीका
बेकिंग पाउडर, डिशवॉशिंग लिक्विड और सफेद सिरका को मिलाकर (बाथरूम और किचन की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीका) एक मिश्रण तैयार करके एक बॉउल में रख लें। इसके बाद इस पेस्ट को जेड शॉवर पर रखकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब दोबारा से इसे चेक करें। ऐसा करने से शॉवर के ब्लॉक हुए होल ओपन हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-अपने लिविंग रूम को ठीक से साफ करने के लिए फॉलो करें ये हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Sutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों