Cleaning Tips: रूम हीटर में जम गई है धूल और गंदगी तो इन तरीकों से चमकाएं नया जैसा

गर्मियों में एसी, कूलर और सर्दियों में रूम हीटर लगभग सभी के घरों में होता है। सर्दियों के मौसम में गांव में लोग आग जलाकर ठंड दूर कर लेते हैं, लेकिन शहरों में आग का व्यवस्था संभव नहीं है इसलिए ज्यादातर शहरों में लोग रूम हीटर या ब्लोवर लगाते हैं। सर्दी बढ़ने में घर में रूम हीटर चालू कर दो और कमरे का तापमान ठंड से गरमा जाएगा। रूम हीटर और ब्लोवर से गर्म हवा तो अच्छी आती है, लेकिन इसके फिल्टर, पंखे और बॉडी में धूल मिट्टी और गंदगी जम जाती है। बहुत से लोग ब्लोवर या हीटर खराब न हो इसलिए सफाई करने से बचते हैं, ऐसे में आज हम आपको घर पर रखे ब्लोअर और हीटर को साफ करने के टिप्स बताएंगे।
सफाई से पहले करें ये काम
- ब्लोअर और हीटर को साफ करने के लिए इन बातों का खास ध्यान दें।
- रूम हीटर और ब्लोअर को साफ करने से पहले प्लग को निकाल लें ताकि करंट का डर ना रहे।
- प्लग को निकालकर अलग रखें और उसमें पानी न पड़े ऐसी व्यवस्था बनाएं।
- रूम हीटर की सफाई के लिए पानी का ना के बराबर इस्तेमाल करें।
- पानी की जगह वेट वाइप्स का उपयोगकर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Reuse Of Vaseline: बेकार वैसलीन के इस्तेमाल से घर के इन कामों को बना सकते हैं आसान, जानें कैसे
रूम हीटर साफ करने के लिए सामग्री
- स्क्रबर
- हेयर ड्रायर
- वेट वाइप्स
- डिटर्जेंट लिक्विड
- स्क्रबर
- टिशू पेपर
कैसे करें रूम हीटर की सफाई
- हीटर की सफाई के लिए सबसे पहले ऊपरी हिस्से और अंदर के भाग में ड्रायर चलाएं ताकी जमे हुए धूल और गंदगी साफ हो जाए।
- धूल को आप कपड़े से भी झाड़कर साफ कर सकते हैं, इसके अलावा वेट वाइप्स से सभी ओर को अच्छे से साफ करें।
- वेट वाइप्स से पोंछने के बाद भी गंदगी जमी हो तो स्क्रबर में थोड़ा डिटर्जेंटलगाकर गंदगी और धूल वाली जगह पर लगाएं।
- धूल और गंदगी को स्क्रबर से रगड़कर पोंछ लें और फिर वेट वाइप्स की मदद से गंदगी को पोंछना शुरू करें।
- अच्छे से गंदगी को रगड़ने के बाद वेट वाइप्स से और अच्छे से पोंछ लें ताकि गंदगी रह न जाए।
- सूखे सूती के कपड़े से पोंछने के बाद हेयर ड्रायर चलाकर पानी या नमी को सुखा लें ताकि गंदगी रह न जाए।
- आपका ड्रायर साफ हो चुका है, कोशिश करें सफाई के तुरंत बाद हीटर चालू न करें, थोड़ी देर बाद ही हीटर का स्विच ऑन करें।
इसे भी पढ़ें : न रगड़ना-घिसना, न घंटों मेहनत बस एक बार आजमाएं ये टिप्स, बिल्कुल शीशे जैसी चमक जाएंगी Bathroom Tiles
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।