Christmas 2022: क्रिसमस ट्री की सफाई के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स एंड हैक्स

क्रिसमस का त्यौहार बहुत जल्द आने वाला है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसे सिर्फ एक राज्य या एक देश में नहीं बल्कि विश्व भर में मनाया जाता है। इसलिए कई लोग अभी से ही क्रिसमस की तैयारी में लग चुके हैं।
क्रिसमस डे के विशेष मौके पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना काफी खास माना जाता है। इस दिन लगभग हर घर में लाइट्स आदि चीजों से क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है।
लेकिन क्रिसमस ट्री को सजाना तभी अच्छा लगता है जब ट्री साफ हो, क्योंकि एक साल रखे-रखे क्रिसमस ट्री के ऊपर धूल-मिट्टी जम जाती है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस ट्री को चंद मिनटों में क्लीन करना चाहते हैं तो फिर हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
- क्रिसमस ट्री को साफ करना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन सफाई से पहले आपको कुछ बुनियादी चीजों पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। जैसे-
- सबसे पहले क्रिसमस ट्री को स्टोर से निकालकर गार्डन, छत या खुली जगह रख दें। ट्री को धूप में रखने की कोशिश करें।
- धूप में लगभग 20-30 मिनट रखने के बाद एक बार कपड़े से झाड़ लीजिए ताकि धूल-मिट्टी उड़ जाए।
- सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा, सिरका या फिर बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर क्रिसमस ट्री का ऐसे रख सकते हैं ख्याल, अपनाएं ये टिप्स
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से आप क्रिसमस ट्री को चंद मिनटों में एकदम नया बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से ट्री पर मौजूद मकड़ी का जाल भी आसानी से साफ हो जाएगा। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 3-4 लीटर पानी में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर क्रिसमस ट्री के ऊपर अच्छे से छिड़काव करके लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 20 मिनट बाद बड़े साइड का क्लीनिंग ब्रश लेकर साफ कर लें।
- साफ करने के बाद क्रिसमस ट्री को लगभग 10-20 मिनट के लिए धूप में रख दें।
वाटर जेट का करें इस्तेमाल
शायद आप सोच रहे होंगे कि क्रिसमस ट्री की सफाई में वाटर जेट का क्या काम। ऐसे में हम आपको बता दें कि क्रिसमस ट्री को घर पर साफ करने के लिए वाटर जेट का इस्तेमाल करना एक बेस्ट तरीका हो सकता है। इससे ट्री पर मौजूद गंदगी चुटकी में साफ हो जाएगी। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए 2-3 लीटर पानी में 3-4 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को ट्री के ऊपर अच्छे से छिड़काव करके लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद वाटर जेट को ट्री के ऊपर प्रेस करें। सफाई की इस प्रक्रिया को 5-7 मिनट तक ज़रूर करें।
- जब क्रिसमस ट्री क्लीन हो जाए तो उसे 10-15 मिनट के लिए धूप में रख दें।
इसे भी पढ़ें: 'क्रिसमस ट्री' खरीदते वक्त ध्यान में रखें ये टिप्स और ट्रिक्स
हेयर ड्रायर का करें इस्तेमाल
जी हां, हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करके भी आप क्रिसमस ट्री को चंद मिनटों में आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से ट्री पर मौजूद छोटे से छोटे कण भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
हालांकि, हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से बड़े साइज़ का नहीं बल्कि छोटे साइज़ वाले क्रिसमस ट्री को साफ करना आसान होगा। इसके लिए ट्री हेयर ड्रायर को मीडियम हीट पर सेट करके ट्री पर प्रेस करें। इस प्रक्रिया को ट्री के चारों साइड करें। सफाई करने के बाद आप देखेंगे कि क्रिसमस ट्री एकदम नया हो गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@thespruce,)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।