मिनटों में साफ होंगे चादर पर लगे जिद्दी दाग, जानें कैसे

क्या आपके भी घर के चादर पर लग गए है जिद्दी दाग, तो इसे हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स।  
Updated:- 2022-10-25, 15:21 IST
image

क्या आपके घर में भी छोटे बच्चे है? छोटे बच्चे अक्सर घर के चादर में दाग लगा देते हैं। कई लोग चादर पर लगे जिद्दी दाग को साफ करने के लिए चादर को रगड़ते है ऐसा करने से चादर कमजोर हो जाता है या कई बार फट जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप चादर पर लगे जिद्दी दाग को बिना मेहनत के आसानी से साफ कर सकते हैं।

नमक-नींबू

चादर में अगर तेल या ग्रीस के दाग लग जाएं तो उसे रोज रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक की मदद से साफ किया जा सकता है। इसके लिए पहले दाग वाली जगह पर कटे हुए नींबू में नमक लगाकर रगड़ें। दो से तीन बार इस प्रक्रिया को करने से दाग साफ हो जाएगा।

अल्कोहल से करें सफाई

bedsheet cleaning tips

आप चाहें तो नमक में अल्कोहल मिलाकर रुई की मदद से कपड़े में लगे दाग को साफ कर सकते हैं। अल्कोहल की मदद से भी चादर पर लगे दाग निकल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : घर पर है छोटी वॉशिंग मशीन तो एक साथ बहुत से कपड़े धोने के लिए आजमाएं ये हैक्स

गुनगुना पानी 

अगर चादर पर चाय या काॅफी गिर जाए तो झट से दाग लग जाता है। हो सके तो इसे तुरंत साफ कर लें। इसके लिए गुनगुने पानी में कपड़े को भिगोकर रख दें। बाद में कपड़े में साबुन या डिटर्जेंट पाउडर लगाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से कपड़े को धो लें।

इसे भी पढ़ें : चादर पर लगे जिद्दी दाग हटाने के लिए फॉलो करें ये हैक्स

सिरका का करें इस्तेमाल

सिरका को इस्तेमाल भी आप दाग निकालने के लिए कर सकते है। खट्टी चीजें कपड़ों में लगे जिद्दी दाग को छुड़ाने में बहुत काम आती है। सिरका को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर इस मिश्रण को दाग पर लगाकर रगड़े। दाग साफ हो जाएगा।

बेकिंग सोडा से करें साफ

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल केवल खाना बनाने के लिए नहीं किया जाता है इसका कई अन्य इस्तेमाल भी होता है। आप चाहें तो कपड़े मे दाग लगने पर उसे तुरंत बेकिंग सोडा मिले पानी से भी धो सकती है। 20 मिनट के लिए कपड़े को बेकिंग सोडा वाले पानी में डिप कर दें। एक बार में दाग न जाए तो एक दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं ताकि दाग छूटने लगे।

तो ये थे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से चादर की सफाई कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।