Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:47 AM IST

इस एक चीज से साफ करें बाथरूम की पीली पड़ी टाइल्स

बाथरूम में पॉट के बाद सबसे ज्यादा गंदी होने वाली चीज टाइल्स है। इसकी सफाई करते वक्त पसीने छूट जाते हैं। 
Updated:- 2022-09-14, 20:42 IST
image

घर के साथ-साथ बाथरूम को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। गंदे बाथरूम के कारण कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। खासतौर पर टाइल्स सबसे ज्यादा गंदी हो जाती हैं, जिसे साफ करने में बेहद आलस आता है। ऐसे में कई महिलाएं केवल  पानी से ही टाइल्स साफ कर देती हैं, जिसके कारण कुछ समय बाद टाइल्स भद्दी और पीली पड़ने लगती है। 

क्या आप भी टाइल्स के पीलेपन से परेशान हैं? इसके लिए आप कई नुस्खे आजमा चुकी हैं, लेकिन फिर भी टाइल्स की दशा पहले जैसी ही है? ऐसे में आपको बोरेक्स पाउडर का उपयोग करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से न केवल पीलपन हट जाएगा बल्कि बाथरूम से बदबू भी नहीं आएगी। क्या आप जानना चाहती हैं टाइल्स साफ करने के लिए कैसे किया जाता है इसका प्रयोग? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

क्यों पड़ती है बाथरूम की टाइल्स पीली?

reason for yellow tiles

  • साबुन के झाग की वजह से टाइल्स सबसे ज्यादा गंदी होती है और पीली पड़ने लगती है। 
  • लंबे समय तक बाथरूम की सफाई न करने के कारण से भी टाइल्स पीली पड़ जाती है। 
  • हार्ड वाटर के दाग जब जिद्दी हो जाते हैं तो पीलेपन का कारण बनते हैं। 

न करें यह गलती

कई महिलाएं बाथरूम को केवल डिटर्जेंट से साफ करती हैं। उन्हें लगता है कि इससे बाथरूम चमक उठेगा। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम सभी दिन में कई बार बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण यह जल्दी गंदा हो जाता है। इसलिए आपको डिटर्जेंट के अलावा अन्य क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

बनाएं यह पेस्ट

how to clean tilesबोरेक्स पाउडर क्लीनिंग के लिए एकदम सही विकल्प है। आप पाउडर में अन्य चीजें मिलाकर सफाई के लिए इसका इस्तेमाल सफाई के लिए कर सकती हैं। 

  • टाइल्स के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आपको बोरेक्स पाउडर और व्हाइट विनेगर चाहिए होगा। 
  • अब एक बाउल में 3 चम्मच बोरेक्स पाउडर और 2 चम्मच व्हाइट विनेगर डालें। 
  • किसी चम्मच से इसे मिक्स कर लें। 
  • टाइल्स की चौड़ाई या लंबाई के हिसाब से दोनों चीजों की मात्रा का उपयोग करें। 

टाइल्स साफ करने का तरीका

  • सबसे पहले एक गीले कपड़े से टाइल्स को पोंछ लें। 
  • टाइल्स से पीलापन हटाने के लिए आपको ब्रश की आवश्यकता होगी। 
  • अब ब्रश से इस मिश्रण को टाइल्स पर लगा लें।
  • फिर टाइल्स को अच्छे से घिस लें। 
  • करीब आधे घंटे बाद टाइल्स को पानी से साफ कर लें।
  • आप पाएंगी कि टाइल्स का पीलापन साफ हो चुका है। (बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)

इसे भी पढ़ें: बाथरूम की टाइल्‍स पर जमी जिद्दी काई को हटाता है ये नुस्‍खा, दिखती है नई जैसी

इन बातों का रखें ध्यान

  • टाइल्स पीली न पड़े इसके लिए आपको हफ्ते में कम से कम दो बार बाथरूम के टाइल्स की डीप क्लीनिंग करनी चाहिए। (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)
  • नहाने के बाद कोशिश करें कि टाइल्स को साफ पानी से धो लें। इससे पीलापन नहीं आएगा। 

इसे भी पढ़ें: घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई

  • केवल सर्फ से सफाई करने से आपका काम पूरा नहीं हो जाएगा। इसलिए हार्पिक या फिर किसी अच्छे क्लीनर का उपयोग करें। 
  • आप बोरेक्स के अलावा बेकिंग सोडा और सफेद सिरका से भी बाथरूम की टाइल्स चमका सकती हैं। 
  • खासतौर पर सफेद टाइल्स ज्यादा जल्दी गंदी होती हैं। इसलिए आपको बाथरूम में अन्य कलर की टाइल लगवानी चाहिए।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।