बाथरूम टाइल्स के पीलेपन को दूर करने के लिए कारगर है ये पाउडर, जानें उपयोग का सही तरीका

बाथरूम घर का एक ऐसा जगह है जिसकी सफाई हर रोज करनी पड़ती है। यदि बाथरूम की सफाई न करें, तो यूरिन, साबुन, डिटर्जेंट और पानी के बहाव और उपयोग से गंदे हो जाते हैं और पीले पड़ने लगते हैं। जब बाथरूम के टाइल्स पीले पड़ जाते हैं तो ये महंगे से महंगे बाथरूम क्लीनर से भी साफ नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपके बाथरूम के पीलेपन की सफाई के लिए एक जादुई पाउडर लाए हैं इसके इस्तेमाल से आपका बाथरूम कम खर्च में साफ हो जाएगा। आइए जाने कैसे आप अपने बाथरूम के चमक लौटा सकते हैं।
कास्टिक सोडा के घोल से करें बाथरूम की सफाई

सामग्री
- एक छोटी कटोरी कास्टिक सोडा
- डिटर्जेंट लिक्विड या पाउडर
- सिरका
ऐसे करें घोल से बाथरूम की सफाई

- बाथरूम की सफाई करने से पहले आप अपने बाथरूम को साफ पानी से धोकर कचड़े और दूसरे गंदगी की सफाई कर लें।
- अब अपने हाथों को नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए ग्लव्स पहन लें।
- अब एक बाल्टी में आधा बाल्टी पानी लें और उसमें एक कटोरी कास्टिक सोडा, डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डालें, एक कप सिरकामिलाकर घोल को किसी लकड़ी या बड़े चम्मच से मिला लें।
- अब इस घोल को अपने बाथरूम के सभी कोने में डालें।
- आप चाहें तो इस पानी को टायलेट पॉट, टॉयलेट टैंक, वॉस बेसिन और नाली के पास मग की मदद से डालें।
- अब पानी डालने के बाद बाथरूम को आधा घंटे के लिए छोड़ दें ताकि गंदगी अच्छे से साफ हो सके।
- आधा घंटे बाद बाथरूम को ब्रश और स्क्रबर से रगड़ना शुरू करें।
- ब्रश से रगड़ कर बाथरूम में जमे मैल, मिट्टी, काई और गंदगी अच्छे से साफ हो जाएंगे।
- अब पाइप या मग से सभी ओर पानी डालकर धो लें इससे गंदगी साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : 5 मिनट में गंदे बाथरूम को बनाएं नए जैसा
कास्टिक सोडा में मिलाएं बाथरूम क्लीनर

- यदि दाग और गंदगी ज्यादा है तो आप एक मग पानी में 3 ढक्कन बाथरूम क्लीनर, 3-4 चम्मच कास्टिक सोडा और 2 चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट मिक्स कर घोल बनाएँ।
- इस घोल को ज्यादा गंदगी वाली जगह पर डालें और इसे डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 20 मिनट बाद ब्रश और स्क्रबर से बाथरूम के ज्यादा जिद्दी और गंदे जगह को रगड़कर साफ कर लें।
- अब पाइप या मग से सभी ओर पानी डालकर धो लें इससे गंदगी साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।