गंदे दूध की बोतल में होते हैं हजारों कीटाणु , जानें इसे साफ करने का सही तरीका

बच्चों की दूध की बोतल में हजारों कीटाणु होते हैं, ऐसे में बोतल को साफ करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं बेबी मिल्क बॉटल साफ करने का तरीका।   
Updated:- 2022-04-25, 20:20 IST
image

बच्चे बहुत ही नाजुक होते हैं। ऐसे में वह किसी भी बीमारी और इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में बच्चों के कपड़े, बेड और दूध की बोतल को साफ रखना चाहिए। जिससे बेबी कीटाणु से कोसों दूर रहेंगे। अगर आप अपने बच्चे को बोतल से दूध पिलाती हैं, तो इसकी हाईजीन का पूरा ध्यान रखें। ऐसे में बहुत से लोगों को बोतल साफ करने का सही तरीका नहीं पता होता है। अगर आपको भी दूध की बोतल साफ करना नहीं आता है, तो हम आपको बोतल साफ करने का सही तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं शिशु की बोतल साफ करने का सही तरीका। 

दूध की बोतल क्यों साफ करना चाहिए? 

how to clean baby milk bottle in hindi

बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत ही कमजोर होता है, ऐसे में बेबी को इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। शिशु की देखभाल के लिए दूध की बोतल को साफ करना जरूरी होता है। क्योंकि दूध की बोतल में बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं। इससे बच्चे का बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है। 

गर्म पानी में साफ करें दूध की बोतल 

बच्चे की दूध की बोतल को हमेशा गर्म पानी से धोना चाहिए। हफ्ते में दो बार दूध की बोतल को गर्म पानी डालकर रख दें। 10 मिनट बाद बोतल को अच्छे से साफ करें। एक बात का ध्यान रखें बच्चे का दूध कभी भी माइक्रोवेव में गर्म नहीं करना चाहिए। 

बोतल के इन हिस्सों को करें साफ 

how to clean baby milk bottle in hindi

बेबी को हेल्दी रखने के लिए बोतल के सभी हिस्सों को साफ करना चाहिए। बोतल साफ करने के लिए सबसे पहले बोतल को स्क्रू कैप, टीट को बाहर निकालकर अच्छे से साफ करें। 

बोतल को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें। 

  • गर्म पानी में डिटर्जेंट पाउडर डालें, इसके बाद बॉटल को ब्रश से साफ करें। 
  • डिटर्जेंट पानी को बोतल में डालकर इसे अच्छे से साफ करें।
  • बोतल में कहीं भी दूध लगा रह जाए तो उसे अच्छे से साफ कर लें। 
  • बोतल की निप्पल साफ नजर आती है लेकिन इसमें कीटाणु हो सकते हैं। 
  • निप्पल को हमेशा ब्रश की मदद से साफ करना चाहिए। 
  • बोतल साफ करने का दूसरा तरीका 
  • बोतल साफ करने के लिए बड़ा बर्तन लें। 

इसे जरूर पढ़ेंः बच्चों के कमरे की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, बस अपनाएं ये छोटे- छोटे टिप्स

इस बर्तन में पानी उबाल लें। 

  • अब इस पानी में बोतल को खोलकर डाल दें। 
  • अब इसे ढक्कन से ढ़क दें। 
  • 15 मिनट बाद पानी से बोतल निकालकर ठंडे पानी से बोतल को साफ कर लें। 

स्टीमिंग की मदद करें बोतल को साफ 

how to clean baby milk bottle in hindi

दूध की बोतल को साफ करने के लिए स्टीमिंग सबसे अच्छा माना जाता है। इस तरीके से बोतल आसानी से साफ हो जाती है। स्टीम की मदद से बोतल के बैक्टीरिया मर जाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ेंः बच्चों के खिलौनों को आसानी से क्लीन करने के लिए अपनाएं यह टिप्स

निप्पल की सफाई 

निप्पल की सफाई हर दो दिन में करना चाहिए। निप्पल को आप आसानी से साफ कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं आलस में बोतल से साफ कर देती हैं, लेकिन निप्पल को साफ करना भूल जाती है। बच्चे की सेहत के लिए निप्पल को साफ करना बहुत जरूरी होता है। 

बोतल को सूखाकर रखें 

गीली बोतल में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। ऐसे में बोतल को गर्म पानी से साफ करने के बाद साफ कपड़े से अच्छे से पोंछ लें। इसके बाद बोतल को सूखने के लिए रख दें। जब तक बोतल सूख न जाए तब तक इस बोतल का दुबारा इस्तेमाल न करें। गीली और बंद बोतल में दूध की महक आने लगती हैं। 

 

बच्चों की हर चीज को अच्छे से साफ करना चाहिए। इससे आपका बच्चा बीमारियों से कोसों दूर रहेगा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Image Credit: freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।