Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:30 AM IST

एक्सपायर्ड LPG सिलेंडर आपके घर को पहुंचा सकता है नुकसान, आज ही चेक करें तारीख

कहीं आप एक्पायर LGP सिलेंडर का इस्तेमाल तो नहीं कर रहें, जानें चेक करने का तरीका।
Updated:- 2022-07-06, 17:41 IST
image

भारत के ज्यादातर घरों में LPG सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इनके इस्तेमाल में लोग अक्सर लापरवाही कर देते हैं। बता दें कि एक LPG सिलेंडर जिंदगी करीब 10 साल की होती है। इसके बाद अगर ऐसे सिलेंडर का इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं होता है। 

LPG गैस सिलेंडर महंगे होने के कारण कई जगहों पर ब्लैक में सिलेंडर बेचे जाते हैं। ऐसे में कई बार पुराने और एक्सपायर्ड सिलेंडर के घर पर आने का खतरा बना रहता है। अपनी सुरक्षा के लिए आपको सिलेंडर की एक्पायरी डेट का ध्यान रखना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर आप अपने सिलेंडर की एक्सपायर डेट का पता कैसे लगा सकते हैं। बता दें कि देश के हर एक सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर उसकी एक्सपायरडेट दी जाती है। जिस पर आपको ध्यान रखना चाहिए।

देश में गैस के दाम

How To Check Expiry Date Of Gas Cylinder

गैस के दाम लगातर बड़ी तेजी से बढ़ रहें हैं। जुलाई महीने में गैस की कीमत 50 रुपये तक बढ़ गई। जहां पहले LPG  सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये आसपास थी, 1053 रुपये तक पहुंच गई है। 

इसे भी पढ़ें- गीले कपड़े की मदद से पता करें कितना खाली हुआ है आपका LPG गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर पर लिखी होती है जानकारी

Expired Calendar Checking Tips

गैस सिलेंडर(कैसे बचाएं LPG गैस) के ऊपर तीन लाईनों में इससे जुड़ी सभी जानकारियां दी जाती हैं। जहां पर आप सिलेंडर के वजर और उसकी एक्सपायर होने की तारीख देख सकती हैं। 

सिलेंडर पर क्यों नजर आते हैं ये नंबर

Ways To Check Expiry Date Of Gas Cylinder

आपने सिलेंडर पर A-23,B-23,C-24,D-24 या D25 जैसे नंबर लिखे होते हैं। ये नंबर कुछ और नहीं बल्कि एक्सपायरी डेट होती है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों होते हैं गैस सिलेंडर के नीचे की ओर छेद? जानिए सिलेंडर के बारे में कुछ अनोखे फैक्ट्स

क्या है ABCD का मतलब?

सिलेंडर पर नजर आने वाले नंबर्स पहले लिखे गए अल्फाबेट जैसे कि A,B,C,Dमहीनों के रूप में डिनोट किए जाते हैं। जहां

  • A -जनवरी से मार्च तक
  • B-अप्रैल से जून तक
  • C-जुलाई से सितंबर तक
  • D-अक्टूबर से दिसंबर तक

क्या है नंबर्स का मतलब?

अल्फाबेट के आगे नंबर लिखे होते हैं। जो एक्सपायर होने वाले साल के बारे में बताते हैं। अगर आपके गैस के पीछ C22 लिखा है, तो इसका मतलब यह है कि आपका सिलेंडर जुलाई 2022 तक एक्सपायर हो जाएगा। बहुत कम लोग सिलेंडर की एक्पायरी डेट पर ध्यान देते हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहद जरूरी है। 

 

अगर आपके सिलेंडर पर A22 लिखा हुआ है, तो आपका सिलेंडर एक्पयार हो चुका है। उसे तुरंत बदल दें। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।