PF Account में क्या आपने भी अभी तक नहीं जोड़ा Nominee का नाम? ये है आसान तरीका

Nominee In EPF Account: आज के समय में सेविंग बहुत जरूरी है। इसके लिए लोग SIP, आरडी और एफडी कराते हैं, ताकि फ्यूचर को सिक्योर कर सकें। वहीं जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें पीएफ यानी Provident Fund (PF) की सुविधा मिलती है। इसमें आपकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने पीएफ अकाउंट में जमा हो जाता है। खास बात तो ये है कि इस पैसे पर आपको इंटरेस्ट भी मिलता है।
हालांकि, कई लोग पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना भूल जाते हैं। अगर आपने भी अभी तक नॉमिनी का नाम एड नहीं किया है तो ये काम जल्द कर लेना चाहिए। क्योंकि किसी भी इमरजेंसी में यही नॉमिनी आपके पीएफ, पेंशन और इंश्योरेंस से जुड़े पैसे पा सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे पीएफ अकाउंट में नॉमिनी कैसे जोड़ सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1770788616188.jpg)
घर बैठे नॉमिनी जोड़ने का ये है आसान तरीका
- सबसे पहले EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाएं।
- अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद Manage वाले विकल्प में जाएं।
- वहां ई-नॉमिनेशन का ऑप्शन चुनें।
- सिस्टम आपकी पहले से दर्ज जानकारी दिखाएगा। उसे चेक करें।
- अब परिवार की डिटेल्स भरें।
- यहां आप उस व्यक्ति का नाम, डेट ऑफ बर्थ, आधार नंबर और रिश्ता फिल करें।
- सारी जानकारी सेव करने के बाद ई-साइन करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- जब आप उसे फिल करेंगी तो ये प्रॉसेस पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए निकालने हैं PF के पैसे? जानें क्या है नियम और कितनी निकाल सकते हैं रकम
बाद में भी बदल सकती हैं नाम
अगर कभी आपको जरूरत पड़े तो आप नॉमिनी का नाम भी बदल सकती हैं। इसके लिए कोई समय नहीं है। आप जब चाहें तो अपडेट कर सकती हैं।
पीएफ अकाउंट नॉमिनी जोड़ना क्यों जरूरी है?
मान लीजिए किसी की अचानक से डेथ हो जाती है और पीएफ अकाउंट में कोई नॉमिनी नहीं है, तो ऐसी स्थिति में परिवार को पैसा लेने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। कई बार क्लेम में देरी भी हो जाती है, लेकिन अगर पहले से नॉमिनी का नाम दर्ज है, तो पैसा सीधे उसी को मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- EPF Passbook Download: मिनटों में कैसे डाउनलोड करें ईपीएफ पासबुक? ये है आसान तरीका
-1770788624633.jpg)
एक से ज्यादा नॉमिनी भी जोड़ सकती हैं आप
आप चाहें तो एक से ज्यादा लोगों को भी नॉमिनी बना सकती हैं। ऐसे में ये भी बताना होता है कि किसे कितना परसेंट हिस्सा मिलेगा। बस आपको ध्यान रखना होगा कि कुल हिस्सा 100 परसेंट का ही होना चाहिए।
तो अगर आपने भी अभी तक अपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी का नाम नहीं जोड़ा है, तो यहां बताए गए आसान तरीकों से ये काम जितनी जल्दी हो सके कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।